सोशल मीडिया पर आपने रेलवे के कंबल और चादर चोरी के कई वीडियो देखे होंगे. कोई छिपाकर ले जाता है तो कोई बैग में ऐसे भरकर ले जाता है जैसे वो सरकारी माल नहीं बल्कि उसकी बपौती हो. लोग इन्हें कि वजह से चुराते हैं ये तो कहा नहीं जा सकता लेकिन इतना है कि कंबल और चादर औढ़ने बिछाने के ही काम आते हैं. लेकिन हाल ही में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर आप अपना माथा पीट लेंगे. वीडियो में एक चाचा बाजार में सब्जी खरीदने निकले हैं और उन्होंने जो कुर्ता पहना हुआ है वो किसी आम कपड़े का नहीं बल्कि रेलवे की चादर से सिला गया है.
चाचा ने भारतीय रेलवे की चादर से सिलवा लिया कुर्ता
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चाचा बाजार से सब्जियां खरीदते दिख रहे हैं. लेकिन जैसे ही नजर उनके सफेद कुर्ते पर जाती है मामला पूरा पलट जाता है और देखने वाले अपना सिर दीवार पर पटकने जैसे विचार करने लगते हैं. सब्जी खरीदते हुए चाचा का कुर्ता किसी आम कपड़े का नहीं बल्कि ट्रेन में मिलने वाली सफेद चादर से सिला गया है. कुर्ते पर बाकायदा भारतीय रेलवे लिखा हुआ है. अब चाचा के पास ये कपड़ा कहां से आया ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन एक बात इस वीडियो से साफ हो गई है कि गरीबी बहुत बुरी चीज है.
हर साल रेलवे को होता है 26 करोड़ का नुकसान
एक रिपोर्ट की अगर मानें तो रेलवे से हर मिनट औसतन 6 सामाना जैसे तकिए, कंबल और चादर चोरी होते हैं. जिससे रेलवे को हर साल करीब 26 करोड़ रुपये का नुकसान होता है. आपको बता दें कि रेलवे की संपत्ति चुराना एक अपराध है और सामान के साथ पकड़े जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है, जुर्माना न देने की स्थिति में 1 साल की जेल भी हो सकती है. बार बार चोरी करते हुए पकड़े जाने पर ये सजा पांच साल तक कैद की हो सकती है.
यूजर्स बोले, चाचा को देखकर लगता नहीं है कि…
वीडियो को ranjeet_official24 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आपको लगता है ये चाचा एसी में सफर किए होंगे. एक और यूजर ने लिखा…एक बात समझ आ गई, गरीबी बहुत बुरी चीज है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा भी कमाल है, कुर्ता कौन सिलवाता है चादर से.
