उत्तर प्रदेश में मौमस विभाग ने सोमवार शाम को तीन घंटे का बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें 37 जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और भरी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई जगह बिजली गिरने की भी संभावना जताई गयी है. इसके साथ मौमस विभाग ने इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है.
चेतावनी वाले जिलों में लखनऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, सहारनपुर, सीतापुर और बहराइच समेत मौसम खतरनाक हो सकता है. लोगों से अपील की गयी है कि वे सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.
खुले में काम करने वालों को सावधान किया
आशंका जताई गयी है कि तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से कमजोर मकानों, बिजली के खंभों और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा खुले में काम करने वाले किसानों, दोपहिया वाहन चालकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. पेड़ या बिजली के खम्भे के नीचे न खड़े हों बारिश से बचने के लिए. बेहतर होगा घर या सुरक्षित स्थान में ही शरण लें.
24 घंटे से कई जिलों में जारी है बारिश
राजधानी लखनऊ समेत प्रद्रेश के ज्यादातर जिलों में रविवार से हल्की व माध्यम बारिश जारी है. सोमवार सुबह भी ये बारिश कई जगह जारी है. हालांकि की कहीं भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. लेकिन सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. नगर निगमों और नगर पालिका की टीमों को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया है ताकि जलभराव होते ही निकासी की व्यवस्था की जा सके.
प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, कई जगह बारिश लगातार जारी है. जिसके चलते तापमान 30 से नीचे चला गया है. सुबह और शाम को मौमस में नमी महसूस की जा रही है. उधर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है.
