Headlines

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल


मंडे को एक बार फिर सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों की असली परीक्षा हुई जिसमें क्रिस्टोफर नोलन की 17 जुलाई को रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ ने बादी मार ली. वहीं अजय देवगन की धमाल 4 और अखिल अक्किनेनी की लेनिन की कमाई में काफी गिरावट देखी गई. इन सबके बीच अब अल्फा और वेलकम टू द जंगल चंद लाख कमाने के लिए भी संघर्ष करती दिखीं. चलिए यहां इन सभी फिल्मों की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

द ओडिसी ने मंडे को कितनी की कमाई?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 21.90 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले मंडे इसके कलेक्शन में मंदी तो देखी गई फिर भी इसने शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 8.35 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में चार दिनों की कुल कमाई अब 69.65 करोड़ रुपये हो गई है.

धमाल 4 ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
अजय देवगन की धमाल 4 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 96 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 8वें दिन इस फिल्म ने 5.50 करोड़, 9वें दिन 10.25 करोड़ और 10वें दिन 12.75 करोड़ की कमाई की. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 3.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल कमाई अब 127.75 करोड़ रुपये हो गई है.

लेनिन ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
अखिल अक्किनेनी की फिल्म लेनिन ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को इसकी कमाई लाखों में सिमट गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लेनिन ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 0.68 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 44.28 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही ‘मुसाफिर कैफे’ से ‘आदर्श बाल विद्यालय’ तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज

वेलकम टू द जंगल ने पांचवें मंडे कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई में पांचवें मंडे काफी मंदी देखी गई और इसके लिए लाखों कमाने भी मुश्किल नजर आए. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के 25वें दिन यानी पांचवें मंडे को 0.11 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 25 दिनों की कुल कमाई अब 133.11करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *