Headlines

‘छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो’, बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव


दिल्ली प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी खासा नाराज दिख रहे हैं. उनका कहना है कि अब केवल शिक्षा मंत्री का नहीं बल्कि पूरी मोदी सरकार का इस्तीफा होना चाहिए. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं अब पूरी सरकार इस्तीफा दो. युवा छात्रों पर लाठी गोली बरसाने वाली बेकार सरकार हो बर्खास्त!”

इससे पहले पप्पू यादव ने दूसरे पोस्ट में लिखा, “जंतर मंतर पर आंदोलनरत युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज सरकार की महाबेशर्मी है. उन नेताओं और सांसदों पर भी सवाल है जो उनका साथ देने का वादा किया था. वह सब पीठ दिखाकर कहां गायब हो गए? कहां तो वादा था कि आगे बढ़कर लाठी गोली खाएंगे. कहां तो गधे के सिर से सींग की तरह लापता हो गए.”

यह भी पढ़ें: CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, ‘मर्यादाएं अगर लांघी…’

मोतिहारी में युवाओं का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित संसद चलो मार्च के तहत हजारों छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर चले थे. दूसरी तरफ महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. ऐतिहासिक गांधी चौक से सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च निकाला, जो नगर थाना होते हुए चरखा पार्क चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई.

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया. इसी के विरोध में मोतिहारी में प्रदर्शन आयोजित किया गया है.

समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

इस बीच उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सड़क से तहसील तक जोरदार प्रदर्शन जारी है. अंबेडकर पार्क में एकजुट होकर सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें: बिहार मानसून सत्र: ‘2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?’, BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *