Headlines

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं


‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कुछ समय पहले नए कैरेक्टर की एंट्री हुई थी. शो में एक्टर कुलदीप गौर रतन के रोल में नजर आ रहे हैं. रतन के रोल में उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है. हाल ही में रतन ने एबीपी न्यूज के शो सास बहू और साजिश के साथ डे आउट किया. इस दौरान उन्होंने अपने घर का टूर दिया. 

घर में टीवी नहीं प्रोजेक्टर

कुलदीप ने बताया कि वो घर में टीवी नहीं रखते हैं. उन्होंने घर में प्रोजेक्टर लगाया हुआ है. कुलदीप ने अपने घर की एक-एक चीज पर काफी फोकस रखा है. उन्होंने मंदिर में खास मंत्र लिखवाया है. वहीं घड़ी से लेकर घूमर तक कुलदीप ने अपनी च्वॉइस से लगाई है. कुलदीप ने बताया कि उनकी पत्नी तो पेटिंग आती है, वो आर्टिस्ट हैं. उन्होंने पत्नी की बनाई हुई पेटिंग घर में लगाई है. उन्होंने अपन घर में लाइट कलर रखा है और वास्तु के हिसाब से घर को सेट किया है.

TV Serial Spoilers: सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल

इसके अलावा कुलदीप की सोसायटी में बहुत पेड़-पौधें हैं. सोसायटी के एक हिस्से को जंगल की तरह बनाया गया है. 

कुलदीप को खाना बनाना बहुच पसंद हैं. वो जब घर में होते हैं तो खाना बनाते हैं. इसके अलावा जब उन्हें स्ट्रेस होता है तो वो पीएस 5 खेलते हैं. 

बता दें कि कुलदीप को शो तारक मेहता में काफी पसंद किया जा रहा है. इस शो में वो 2 बच्चों एक बेटा और एक बेटी के पिता बने हैं. वो राजस्थानी हैं. उनकी पत्नी का नाम रूपा है. रूपा को शो में इंफ्लुएंसर दिखाया गया है. शो में एंट्री के बाद से रतन और उनकी फैमिली को फोकस में रखते हुए कई प्लॉट देखने को मिली. रतन शो में साड़ी की दुकान भी चलाते हैं. एक बार शो में उनकी दुकान भी दिखाई गई और इस दुकान में सेल भी लगी थी.

विदेशी पति विलियम इश्माएल की बाहों में खोईं जेनिफर विंगेट, शादी की Inside Photos आईं सामने

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *