Headlines

Cockroach Home Remedies: रसोई में बार-बार आ रहे हैं कॉकरोच? बिना पेस्ट कंट्रोल इस आसान ट्रिक से तुरंत भगाएं


How To Get Rid Of Cockroaches In Kitchen: रसोई में बार-बार कॉकरोच दिखाई देना सिर्फ गंदगी की निशानी नहीं है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है. ये कीड़े खाने-पीने की चीजों को दूषित करते हैं, बैक्टीरिया फैलाते हैं और कई लोगों में एलर्जी या अस्थमा जैसी दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं. अगर आपके किचन में भी बार-बार कॉकरोच आ रहे हैं, तो हर बार महंगे पेस्ट कंट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ आसान घरेलू उपाय और थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर इनसे काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. 

सबसे पहले इस बात का रखें ध्यान

कॉकरोच आमतौर पर रात के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं. इन्हें नमी, अंधेरा और खाने के छोटे-छोटे कण सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं. यही वजह है कि सिंक के नीचे, गैस के पीछे, किचन कैबिनेट, ड्रेन और फ्रिज के आसपास ये आसानी से छिप जाते हैं. इसलिए सबसे पहले रसोई को साफ रखना, पानी का रिसाव रोकना और खाने की चीजों को हमेशा एयरटाइट डिब्बों में रखना जरूरी है.

कैसे इनको भगा सकते हैं?

घरेलू उपायों की बात करें तो बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण काफी असरदार माना जाता है. बराबर मात्रा में दोनों चीजों को मिलाकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. चीनी उन्हें अपनी ओर खींचती है, जबकि बेकिंग सोडा उनके शरीर पर असर करके उन्हें खत्म करने में मदद करता है. इस मिश्रण को हर कुछ दिनों में बदलते रहें ताकि इसका असर बना रहे.

फूड ग्रेड डायटोमेशियस अर्थ 

फूड ग्रेड डायटोमेशियस अर्थ भी एक अच्छा विकल्प है. यह एक प्राकृतिक पाउडर है, जो कॉकरोच के शरीर की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है और धीरे-धीरे उन्हें खत्म कर देता है. इसे हमेशा सूखी जगहों पर ही छिड़कें, क्योंकि नमी आने पर इसका असर कम हो जाता है.

इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना

इन चीजों का भी कर सकते हैं यूज

अगर आप केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो पुदीना, टी ट्री या यूकेलिप्टस जैसे एसेंशियल ऑयल भी काम आ सकते हैं. एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ इन तेलों की कुछ बूंदें मिलाकर किचन के कोनों, दरारों और ड्रेन के आसपास छिड़क दें. इनकी तेज खुशबू कॉकरोच को दूर रखने में मदद करती है. इसके अलावा तेजपत्ता भी एक आसान घरेलू उपाय है. सूखे तेजपत्ते को हल्का-सा तोड़कर अलमारी, दराज और स्टोरेज एरिया में रख दें. इसकी गंध कॉकरोच को पसंद नहीं आती और वे उन जगहों से दूर रहने लगते हैं. वहीं, सफेद सिरके और पानी का घोल बनाकर किचन की सतहों की नियमित सफाई करने से भी ग्रीस और खाने के कण हट जाते हैं, जिससे कॉकरोच का आना कम हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *