Headlines

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल


प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं की ओर से दिए गए धरना के बाद आज (बुधवार) पटना में बीजेपी ने विरोध में मार्च निकाला. कुर्जी हॉस्पिटल से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक ये मार्च होना था. इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई. कुछ लोगों को चोटें आईं तो कई के सिर फट गए. भारी बवाल के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले.

‘मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और पत्थर चले’

यह मारपीट कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के पास हुई है. कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चले. कई कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठी-डंडे थे. कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं तो वहीं बीजेपी के भी कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से यह सब हुआ है. पुलिस एकतरफा काम कर रही थी. उधर बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग सड़क पर आंदोलन करने के लिए आए थे, लेकिन कांग्रेस ने हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

सबसे अधिक बीजेपी के कार्यकर्ता घायल

बताया जाता है कि घायल होने वालों में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक है. आनन-फानन में सभी घायलों को तुरंत कुर्जी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार हुआ. आगे की स्थिति को देखते हुए रेफर किया जा सकता है.

पुलिसकर्मियों को भी लगी चोट

इस पूरे प्रदर्शन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी कोमल मीना ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि बिना किसी सूचना के बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम का घेराव करने के लिए मार्च निकाला था. थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. लॉ एंड ऑर्डर ठीक है. पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हुए हैं. कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *