Headlines

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग


उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक तीन बजे आयोजित की जाएगी. जिसमें ट्रस्ट में पदाधिकारियों की नियुक्ति सम्बन्धी निर्णय लिए जा सकते हैं. इस बैठक पर देश भर के राम भक्तों की नजर है. इसके अलावा पिछले दिनों चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई व प्रबंधन की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है.

बैठक में एजेंडे के अनुसार ट्रस्ट की नियमावली के अनुसार विभिन्न समितियों का पुनर्गठन करना और अन्य विषय पर चर्चा होगी साथ ही तीन रिक्त पदों पर भी भर्ती को लेकर चर्चा हो सकती है. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

जून में चंपत राय-अनिल मिश्रा का हुआ था इस्तीफा 

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था. जबकि एक सदस्य की मृत्यु के बाद एक और पद खाली हो गया था.  ये तीनों महत्वपूर्ण पद हैं, इसलिए इन पर नियुक्ति को लेकर सबकी निगाहें बनी हुई हैं. इसके साथ ही मंदिर में दैनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी मंथन होगा, जिसमें श्रधालुओं को दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की जिम्मेदारी इत्यादि.

7 जून को हुआ था खुलासा 

यहां बता दें कि 7 जून को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रदेश में हडकंप मच गया था. पहले मंदिर प्रबंधन और बीजेपी सरकार ने चोरी की घटना को नकारा, लेकिन सीसीटीवी से छेड़छाड़ और कमर्चारियों के घर से नगदी मिलने के बाद इस मामले ने और तूल पकड लिया. 
 
13 जून को सरकार ने इस मामले में SIT का गठन किया और जांच के बाद हुई FIR में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनसे अभी भी पूछताछ जारी है. साथ ही अभी भी इस मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, ‘…बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *