अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने अपील की कि वो अपना अनशन खत्म कर दें. दीपके ने कहा कि हम इस प्रोटेस्ट को जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि आज सोनम सर की हंगर स्ट्राइक का 25वां दिन है. 25 दिन बिना खाने के, उनकी जिंदगी को बहुत ज्यादा बहुत बड़ा खतरा है.
मैं नहीं चाहता कि सोनम सर को कुछ हो जाए- दीपके
एक वीडिय मैसेज में उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि सोनम सर को कुछ हो जाए. इस लिए मैं सोनम सर से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो अपना हंगर स्ट्राइक तोड़ दें और हम इस प्रोटेस्ट को जारी रखेंगे. मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि अगर सोनम सर अपना हंगर स्ट्राइक तोड़ भी देंगे तो उसके बाद भी हम अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे और तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.”
We request @Wangchuk66 sir to end his hunger strike. The country needs him, and his life is far too precious to be put at further risk.
The peaceful protest at Jantar Mantar will continue until our demands are met. pic.twitter.com/rCfygpuCH6
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 22, 2026
हमारे प्रोटेस्ट और देश की बदनामी न हो- दीपके
अभिजीत दीपके ने आगे कहा, “हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन इसी तरह आगे बढ़ेगा. हमारे जितने भी सपोर्टर्स हैं उनसे मेरी अपील है कि आप इसी तरह अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखिए. हम कहीं से भी कोई भी ऐसी चीज गलत नहीं करेंगे जिससे हमारे प्रोटेस्ट और देश की बदनामी हो. हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे बढ़ता रहेगा. जो लोग भी गलत नारे लगा रहे हैं या गलत कर रहे हैं वो हमारे प्रोटेस्ट का न कभी हिस्सा थे और न कभी हिस्सा हो सकते हैं.”
‘महात्मा गांधी और बाबा साहब आंबेडकर की राह पर…’
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने ये भी कहा, “हमारा प्रोटेस्ट महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की राह पर आगे बढ़ेगा. सोनम सर से मैं फिर से एक बार रिक्वेस्ट करता हूं कि वो अपना हंगर स्ट्राइक तोड़ दें.”
गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार (21 जुलाई) को सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था.
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, ‘वो बस मौका ढूंढ रहे हैं…’
