कॉकरोच जनता पार्टी के सोमवार (20 जुलाई) को हुए संसद मार्च को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि पार्लियामेंट के अंदर सभी लोग डर गए थे. अब इस पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र को घेरा है. उन्होंने सवाल किया कि जो सरकार अगर छात्रों से डर जाए तो वो देश कैसे चलाएगी?
‘सवाल पूछना जुर्म बन जाए, तो हुकूमत मुजरिम है’
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सवाल पूछना जुर्म बन जाए, तो समझ लो हुकूमत मुजरिम है. डर सवालों से नहीं, बेनकाब होने से लगता है. जो सरकार छात्रों से डरे, वो देश कैसे चलाएगी?” इस पोस्ट में उन्होंने कंगना रनौत का वो वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो सीजेपी के प्रोटेस्ट से डर लगने की बात कह रही हैं.”
सवाल पूछना जुर्म बन जाए,
तो समझ लो हुकूमत मुजरिम है।डर सवालों से नहीं,
बेनकाब होने से लगता है।जो सरकार छात्रों से डरे,
वो देश कैसे चलाएगी? pic.twitter.com/C968JXQMCL— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) July 21, 2026
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने क्या कहा?
सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, ”संसद भवन के अंदर हमलोग डरे हुए थे. सभी लोग कितना घबरा गए थे. हम कहीं मूव नहीं कर पा रहे थे. मॉब किस तरह से अटैक करता हुआ दिखा. एक वक्त तो ऐसा था, सभी डर गए थे कि शायद हम पर अटैक कर देंगे. लेकिन मैं दिल्ली पुलिस की सराहना करती हूं कि बीच में शील्ड बनकर और पथराव झेलते हुए चोटें खाईं.”
संसद मार्च के दौरान पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हुई थी झड़प
दिल्ली में सोमवार (20 मार्च) को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के दौरान तनावपूर्ण माहौल बन गया था. पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ जमकर झड़प हुईं थी. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए. वहीं कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबरें सामने आईं. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल प्रयोग किया गया. कुछ जगहों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी दागे गए. वहीं, प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की थी और अपने मांगें उनके सामने रखी थी.
‘राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब…’ कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
