Headlines

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात


प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष के नेताओं की ओर धरना-प्रदर्शन के बाद बीजेपी को अब राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता होने लगी है. बुधवार (22 जुलाई, 2026) को बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कल (मंगलवार) भारत के लोकतंत्र और लोकतंत्र के इतिहास में बहुत ही शर्म का दिन था. 

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “वो हाई सिक्योरिटी जोन है.. प्रधानमंत्री की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है… विपक्ष के नेता की भी होती है, बाकी मंत्रियों की भी होती है… विपक्ष के नेता राहुल गांधी जबरदस्ती और बिना किसी अनुमति के प्रधानमंत्री के निवास के गेट पर धरने पर बैठ गए.” 

राहुल गांधी को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा, “उनके पिताजी भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं, उनकी दादी जी इंदिरा गांधी जी रही हैं. उनके परनाना नेहरू जी भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं… प्रधानमंत्री के निवास की गरिमा क्या होती है, उनको मालूम है. फिर भी जिस तरह का गैर-जिम्मेदाराना आचरण उन्होंने किया है, मैं उसकी बहुत ही भर्त्सना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, ‘किसी भी…’

‘नीट में जो कुछ भी हुआ वो गलत था’

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि कल (मंगलवार) प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि नीट में जो कुछ भी हुआ वो गलत था. इसलिए फुलप्रूफ तुरंत फिर से परीक्षा कराई गई. रिजल्ट भी आ गया. बच्चे खुश हैं. कोई अतिरिक्त पैसा (फीस) नहीं लिया गया. उन्होंने (प्रधानमंत्री) ये भी कहा कि सिस्टम को और ठीक करने के लिए पूरा जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें- CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, ‘NDA सरकार…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *