Headlines

इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी


सोशल मीडिया का शौक किसे नहीं है. बच्चों से लेकर बूढ़े तक सब अपना आधे से ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पर ही बिताते हैं. काफी लोग सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पैसा भी कमाते हैं, लेकिन कई बार उनका मन इससे भर जाता है और वो लाइफ में कुछ और करना चाहते हैं. ऐसी ही एक इंफ्लुएंसर है मारिया खान, मुंबई में रहने वाली ये लड़की काफी छोटी उम्र से सोशल मीडिया पर वीडियो डाला करती थी, लेकिन अचानक मारिया के पिता और फिर मारिया ने एक वीडियो शेयर कर जो जानकारी दी उसने मारिया के फैंस का दिल तोड़कर रख दिया.

मुंबई में रहने वाली है मारिया खान, पिता ने दी सोशल मीडिया छोड़ने की जानकारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाली मारिया खान मुंबई की एक सोसायटी में रहती है. मारिया की 4 लोगों की छोटी सी फैमिली है और वो अपने घर के व्लॉग बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस हो गई थी. लेकिन अचानक मारिया के पिता ने एक वीडियो जारी कर सभी को चौंका दिया. वीडियो में मारिया के पिता कह रहे हैं कि मारिया ने अब सोशल मीडिया छोड़ दिया है और वो मुंबई छोड़ गांव चली गई है. अब वो न तो यूट्यूब पर वीडियो बनाएगी और न ही इंस्टाग्राम पर. मारिया को अब सोशल मीडिया पर रहना पसंद नहीं है और उसे अपनी लाइफ में कुछ और करना है. मारिया के पिता कहते हैं कि वो अब बड़ी हो गई है और उसे पूरा हक है अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीने का. और भी तमाम बातें मारिया के पिता ने इस वायरल वीडियो में कही. आपको बता दें कि मारिया खान के इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

खुद मारिया ने जारी किया वीडियो और दी सोशल मीडिया छोड़ने की जानकारी

वीडियो शेयर करते हुए मारिया कैप्शन लिखा…”अब मेरी वीडियो नहीं आएगी” वीडियो में मारिया कहती है कि मैं फिलहाल अपने गांव आ चुकी हूं. आप लोग मेरे सोशल मीडिया छोड़ने पर गलत बातें ना करें और गलत गलत कमेंट्स ना करें. मैं आपको बता दूं कि मैं गांव अपनी मर्जी से आई हूं और यहां मैं अपनी बड़ी मम्मी, भाई और दादी सभी के साथ हूं. आगे मारिया कहती है कि मेरा वीडियो बनाने में अब मन नहीं लग रहा इसलिए मैं गांव आ गई हूं. अब मैं अपनी लाइफ में कुछ और करूंगी. मारिया का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके बाद उनके सभी फैंस दुखी हैं.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल

फैंस हो गए दुखी, बोले प्लीज मत जाओ

वीडियो को Mariakhan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…प्लीज मारिया हमें छोड़कर मत जाओ. एक और यूजर ने लिखा…लगता है मारिया पर कोई दबाव बना रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मत बनाओ वीडियो, लेकिन मुंबई छोड़कर गांव क्यों आई हो.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *