Headlines

Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल


बेंगलुरु के एक कंपनी फाउंडर ने अपनी टीम की सफलता का जश्न इतने अनोखे अंदाज में मनाया कि उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. जब किसी कंपनी की टीम दिन-रात मेहनत करके कोई बड़ा टारगेट हासिल करती है, तो बॉस अक्सर औपचारिक तारीफ या सर्टिफिकेट देकर काम निपटा देते हैं. लेकिन नोब्रोकर के फाउंडर और सीईओ अमित कुमार अग्रवाल ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर उनके कर्मचारी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. अमित अग्रवाल ने तिमाही का बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले एक कर्मचारी को इनाम में मिली ब्रांड न्यू रेड कलर की स्कूटी पर पूरे ऑफिस के अंदर चक्कर लगाया और फिर उसे असली विनर को सौंपा.

‘उस दिन मेरा काम स्कूटी चलाना था’ ऑफिस में फाउंडर का मजेदार अंदाज

NoBroker के फाउंडर और सीईओ अमित कुमार अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह लाल रंग की एक चमचमाती स्कूटी पर बैठकर ऑफिस के फर्श पर चक्कर काटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास खड़े कर्मचारी ताली बजाकर और चियर करके माहौल को एंजॉय कर रहे हैं. अमित ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “उस दिन मेरे पास एक बेहद जरूरी काम था  स्कूटी चलाना.” उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की ‘पैकर्स एंड मूवर्स’ टीम ने इस तिमाही में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया था और कई इनामों के बीच यह स्कूटी भी एक विनर कर्मचारी का बड़ा सरप्राइज थी.

इनाम से ज्यादा बड़ा पल, टीम की मेहनत को दिया क्रेडिट

अमित अग्रवाल ने लिखा कि जब कर्मचारी किसी लक्ष्य को पाने के लिए अपना समय, मेहनत और एनर्जी लगा देते हैं, तो वह पल सिर्फ एक फॉर्मल प्राइज देने से कहीं ज्यादा बड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि असली खुशी स्कूटी बांटने में नहीं, बल्कि कर्मचारियों के चेहरों पर वो गर्व और मुस्कान देखने में थी. अमित ने बताया कि सेल्स, सर्विसिंग और पार्टनर मैनेजमेंट की टीमों ने मिलकर एक ऐसा टारगेट हासिल किया जो शुरुआत में नामुमकिन लग रहा था. उन्होंने कहा, “अगर इनमें से एक भी टीम ढीली पड़ती, तो यह कामयाबी सिर्फ पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन की एक स्लाइड बनकर रह जाती.”

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल

फॉर्मल थैंक यू छोड़ फाउंडर ने किया कुछ ऐसा

अमित अग्रवाल ने अपनी बात खत्म करते हुए बेहद खूबसूरत संदेश दिया. उन्होंने कहा, “कर्मचारियों को ‘थैंक यू’ कहने का सबसे अच्छा तरीका कोई फॉर्मल सेरेमनी नहीं होता, बल्कि उनके जश्न में खुद शामिल होना और थोड़ा अजीब दिखना भी होता है, जिन्होंने हर दिन आपकी कंपनी के लिए शानदार काम किया है. और हां, थोड़ी मस्ती करने के बाद मैंने स्कूटी उसके असली हकदार को सौंप दी.” सोशल मीडिया पर अमित अग्रवाल के इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है. नेटिजन्स का कहना है कि हर वर्कप्लेस पर ऐसे ही बॉस की जरूरत है जो अपनी टीम की मेहनत की कद्र करना और उनके साथ बच्चा बनकर जश्न मनाना जानता हो.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *