दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हल्के बादल छाये हुए हैं और रात में हुई बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा है. आज गुरुवार (23 जुलाई) को भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की से हल्की स्तर की बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
IMD के अनुसार, बुधवार (22 जुलाई) को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है. इस दौरान नमी का अधिकतम स्तर 100 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 68 प्रतिशत रहा.
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, ‘अभी भी जिंदा हूं’, सरकार से क्या कहा?
पिछले 24 घंटो में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं
बुधवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलीं. हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना रहा. पिछले 24 घंटों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई.
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान शहर में पूर्वी हवाएं 15-20 किमी/घंटा की गति से चलीं. वहीं, पालम में 2:00 बजे (IST) हवा की गति 33 किमी/घंटा तक पहुंच गई.
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग ने आज गुरुवार (23 जुलाई) को आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान जताया है. आज शहर में सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद दिन में दोबारा बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का आनुमान है. आज शहर में पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10-15 किमी/घंटा रहेगी.
‘जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा’, गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
