Viral Video: दिल्ली में हुए CJP के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं. CJP फाउंडर ने प्रदर्शनकारीयों को साफ कह रखा है कि पुलिस की हर प्रतिक्रिया का वीडियो बना लें, ताकि सरकार के झूठे दावों का सबूतों के साथ जवाब दिया जा सके. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घायल पुलिस वाला जमीन पर पड़ा दिख रहा है और कुछ युवा CJP प्रदर्शनकारी पुलिस वाले को हवा करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है.
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में हुए CJP प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा गया कि एक घायल पुलिस मेन जमीन पर गिरा पड़ा है और कुछ प्रदर्शनकारी उस पुलिस वाले को हवा कर रहे हैं. ऐसे में वहीं भीड़ में खड़ा एक युवक कहता है कि यह पुलिस वाले हमको लाठी से मार रहे थे और अब हम ही इनको बचा रहे हैं. साथ ही हम इनकी सेवा कर रहे है, इनको हवा दे रहे हैं. वहीं पास में खड़ा एक और युवक बोलता है कि वीडियो बना लो, अच्छा रहेगा और ये सब बोलना और रिकॉर्ड करना जरुरी है. ताकि सरकार के एक्शन को और हमारे व्यवहार को लोगों के सामने दिखाया जा सके. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर parvezz_36_rider नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है.
यह भी पढ़े: बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
लोगों की प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल सीडिया पर काफी ताजी से वायरल हो रहा है और इसे लाखों लोगों द्वारा लाइक, कमेंट और शेयर किया गया. ऐसे में एक यूजर लिखता है कि इसी को इंसानियत कहते है. दूसरा यूजर लिखता है कि हमें आप लोगों पर गर्व हैं. साथ ही कुछ लोगों ने इस पर बड़ी ही मजाकिया प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक यूजर लिखता है कि यह पुलिस मैन अभी आराम कर रहा है और यह फ्रेश फील करते ही फिर मारने लगेगा. ऐसे ही एक अन्य यूजर लिखता है कि शायद यह प्रदर्शनकारियों के बीच अकेला पड़ गया है और इसलिए यह एक्टिंग कर रहा है. वहीं एक यूजर लिखता है कि सांप को कितना भी दूध पीला दो, आखिर में वह काटेगा ही. कुछ लोगों ले पुलिस के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए लिखा कि वह बस अपनी ड्यूटी पूरी कर रहा है इसलिए इनको हेट न किया जाए.
यह भी पढ़े: ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
