Headlines

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत के बाद बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह का गुस्सा खुलकर सामने आया. घटना के बाद विधायक ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) को मौके पर बुलाया और उनकी बांह पकड़कर भीड़ के बीच घटना स्थल और पीड़ित परिवार के घर तक ले गईं. इस दौरान उन पर अधिकारी को गाली देने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पिता-पुत्र की मौके पर गई जान

यह मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (23 जुलाई) सुबह करीब 5:30 बजे खेत में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया. इसकी चपेट में सबसे पहले 28 वर्षीय राजेश यादव आ गए.

CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक, दिया बड़ा सियासी संदेश

उन्हें बचाने के लिए उनके 58 वर्षीय पिता जनार्दन यादव पहुंचे, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजेश यादव सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर चुके थे और जल्द ही नौकरी जॉइन करने वाले थे.

घटना के बाद विधायक का फूटा गुस्सा

हादसे की सूचना मिलते ही बीजेपी विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को बुलाया और उनकी बांह पकड़कर भीड़ के बीच ले गईं. इस दौरान विधायक ने अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई.

वायरल वीडियो में अधिशासी अभियंता सिर झुकाए विधायक और ग्रामीणों के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद इलाके में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर लोगों में भी भारी नाराजगी देखने को मिली.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कहा कि हम सब इस संवेदनशील मुद्दे पर संवेदना दिखाते हुए सरकार से भी प्रश्न करने का काम किये है, उत्तर देने का भी काम किए है. विपक्ष का भी काम किये है. मैंने कहा है कि सभी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई हो. हम सभी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करा रहे है.

अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- ‘सपा को 25-30 सीटें भी नहीं…’

घटना के बाद विधायक के तेवर और अधिशासी अभियंता को भीड़ के बीच ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *