Headlines

चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- ‘जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन…’


सोनम वांगचुक के अनशन के बाद नगीना सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने भी अपना धरना खत्म कर दिया है. धरना खत्म करने के बाद चंद्रशेखर ने वीडियो जारी कर सरकार से छात्रों की मांगों को पूरा करने की अपील की है. उन्होंने 15 दिन का समय देते हुए कहा कि पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा, उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी, जिन्होंने बच्चियों पर लाठियां चलाई. 
 
चंद्रशेखर आज़ाद ने छात्रों और अभिभावकों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश पर कहा कि आप जो कानून लाना चाहते हैं लाइए. लेकिन, सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा होगा और उन पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने बच्चों पर लाठियां चलाई. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन मांगों को नहीं मांगा गया तो देशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे. 

पीएम मोदी के सामने रखीं ये मांगें

नगीना सांसद ने कहा, “मैंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का फेसबुक लाइव सुना, जिसमें वो नीट पर बोल रहे हैं. जन आंदोलन की शक्ति क्या होती है ये उसका जीता जागता उदाहरण है. जो कभी मीडिया के सामने नहीं आए, कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर कहा. आप कह रहे हैं कि फास्ट्र टैंक कोर्ट बनाएंगे तो आपको कौन रोक रहा है. तत्काल लाइए, कौन रोक रहा है आपको, सवाल ये है क़ानून तो बनेगा लेकिन उसे लागू कौन करेगा. अगर लागू नहीं हो पाएगा तो कैसे बात बनेगी.”

सबसे बड़ी बात ये है कि ये सारी बातें बाद में होंगी, आप पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा और जिन पुलिसकर्मियों ने बच्चियों और बहनों लाठियां बजाई हैं, उन पर कार्रवाई होगी. ये बात भी आपको माननी होगी. चाहे आप कल मान ले, परसों मान लें, एक हफ्ते मान ले, 15 दिनों का समय दिया है. इसलिए मैं अपने देश के प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि चाहे आप प्यार से मान जाओ या नाराज होकर मान जाओ या हालात को देखकर मान जाओ, लेकिन, ये भी बात सुन लीजिए कि अभी तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए. परीक्षा पॉलिसी में सुधार चाहिए साथ-साथ, उन सभी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई जिन्होंने बच्चों पर हाथ उठाया.  

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

सरकार को दिया 15 दिनों का समय

चंद्रशेखर ने चेतावनी देते हुए कहा कि “मैं तीन दिन सो सोया नहीं हूं. लेकिन, बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि आपको बच्चों की सभी मांगों को मानना पड़ेगा. तभी जाकर युवाओं में विश्वास पैदा हो पाएगा. जितने साथी प्रदर्शन है कहीं भी..आपके संघर्ष की बदौलत हैं कि आज प्रधानमंत्री बोलने लगे हैं. संघर्ष जारी रखिए. 25 तारीख़ आपके सामने आए हैं जिला कार्यालयों पर ज़ोरदार कार्यक्रम होने चाहिए. युवाओं के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे. 

बता दें कि पीएम मोदी ने देर रात फ़ेसबुक लाइव आकर नीट को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक पर कड़े कदम उठाए जाएंगे. शुक्रवार को एक मसौदा कैबिनेट मीटिंग में पेश किया जाएगा. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *