Headlines

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज


‘रामायण’ का मच अवेटेड ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म को ग्लोबली पेश किया जाना था. हालांकि तय समय से कुछ घंटे पहले, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने घोषणा की कि ट्रेलर लॉन्च को टाल दिया गया है. हालांकि, मेकर्स ने अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनरशिप करके इसे बाद की किसी तारीख पर रिलीज करने का फैसला किया है.

रामायण’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज नहीं होगा रिलीज?
बता दें कि फिल्म के प्रोड़्यसर नमित मल्होत्रा ​​ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज हमारी रामायण के लिए एक बहुत ही खास पल है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनिया तक पहुंचाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए, अब हम अपना ट्रेलर बाद में किसी तारीख पर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा सालों के इतिहास में यह गर्व का एक बड़ा पल होगा, जब रामायण को दुनिया भर में किसी बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म की तरह दिखाया जाएगा. यह इसलिए भी खास है क्योंकि इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे कल्चर और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए गर्व और उत्साह के साथ जानने का रास्ता खुलेगा.”

नमित मल्होत्रा ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है, “मैं उन सभी फैन्स और रामायण में विश्वास रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं. आइए, अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करें. जय हिंद.” नमित की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. जहां फैन्स आज रामायण के ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं इस पार्टनरशिप की घोषणा ने उन्हें एक्साइटेड कर दिया है.

 

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स

‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टाला गया?
हालांकि नमित मल्होत्रा ​​ने सीधे तौर पर यह नहीं बताया कि ट्रेलर लॉन्च में देरी क्यों हुई, लेकिन यह घोषणा भारत में चल रहे सीजेपी के लीड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच की गई. इस बयान के समय को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि मौजूदा हालात को देखते हुए मेकर्स ने ऑनलाइन लॉन्च को टालने का फैसला किया है.

दो ट्रेलर किए जाएंगे रिलीज
सीबीएफसी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, रामायण के ट्रेलर को ‘U’ (यूनिवर्सल) सर्टिफ़िकेट मिला है, जिसका मतलब है कि यह हर उम्र के दर्शकों के लिए है. यह सर्टिफ़िकेट 15 जुलाई को जारी किया गया था. सीबीएफसी के रिकॉर्ड से यह भी पता चलता है कि मेकर्स के पास ट्रेलर के दो वर्जन हैं. जहां स्टैंडर्ड वर्जन का रनटाइम 4 मिनट 15 सेकंड है, वहीं थिएट्रिकल कट थोड़ा छोटा है और ठीक 4 मिनट का है.

कब रिलीज होगी 

इससे पहले इस साल अप्रैल में, हनुमान जयंती के मौके पर टीम ने ‘रामा’ नाम का एक इंट्रोडक्टरी टीजर जारी किया था. 2 मिनट 38 सेकंड लंबे इस टीज़र में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई गई थी. दो हिस्सों वाली सिनेमैटिक गाथा के तौर पर प्लान की गई ‘रामायण’ को दुनिया भर में आईमैक्स में रिलीज किया जाएगा, इसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा, और उसके बाद दूसरा चैप्टर दिवाली 2027 में आएगा.

ये भी पढ़ें:-Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *