टीवी कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की लव स्टोरी काफी फिल्मी और दिलचस्प है. दोनों की मुलाकात साल 2009 में शो ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर हुई थी.
धीरज धूपर विन्नी अरोड़ा को देखते ही उन पर दिल हार बैठे थे. हालांकि शुरुआत में उन्होंने ये बात विन्नी को नहीं बताई थी.
Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में धीरज ने बताया था शूटिंग के दौरान विन्नी उनका बहुत ख्याल रखती थीं, उनके लिए घर का बना खाना लाती थीं.
विन्नी ने ये भी बताया था कि एक बार 10-15 दिन के लिए दोनों का झगड़ा हो गया था. फिर धीरज को अहसास हुआ कि वो उनसे प्यार करते हैं.
धीरज ने बताया था कि 18 साल की उम्र में उन्होंने विन्नी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. उन्होंने आगे का कि हमने एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया था.
डेटिंग के बाद कपल ने 16 नवंबर साल 2016 को दिल्ली में शादी की थी. कपल एक बच्चे के पेरेंट हैं.
शादी के लगभग 6 साल बाद, साल 2022 में उन्होंने अपने बेटे का वेलकम किया, जिसका नाम जैन है.