Headlines

‘रामायण’ को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स


बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. बड़े पर्दे पर इस फिल्म के दस्तक देने का हर कोई इंतजार कर रहा है. फ़िलहाल रणबीर कपूर का रामायण को लेकर दिया गया एक बयान चर्चा में है. उन्होंने अमेरिका में एक इवेंट में खुलासा किया है कि यश और उन्होंने अब तक फिल्म का क्लाइमैक्स शूट नहीं किया है.

रणबीर-यश ने नहीं की क्लाइमैक्स की शूटिंग

बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर, यश, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट हिस्सा लिया. इस दौरान यश ने रणबीर की तारीफ की थी और रणबीर ने भी यश के काम को सराहा. वहीं इसी दौरान रणबीर ने फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया.

ये भी पढ़ें: अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने और यश ने फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग नहीं की है. अभिनेता ने कहा, ‘भगवान राम और रावण का आमना-सामना फिल्म में आखिरी में होगा. हो सकता है कि बीच में भी एक छोटी सी मुलाकात दिखाई जाए. हालांकि हमने अभी तक उस हिस्से की शूटिंग नहीं की है. हमें साथ में स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला है.’

रावण के रोल के लिए रणबीर ने यश को बतया परफेक्ट

आगे रणबीर कपूर ने यश की तारीफ की जो फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे. यश को रणबीर ने शानदार एक्टर बताते हुए कहा कि रावण के रोल के लिए हमें यश जैसे स्टारडम, औरा और विजन वाले व्यक्ति की तलाश थी. आगे रणबीर ने कहा कि वो हमेशा से ही यश के काम के कायल रहे हैं.

4000 करोड़ है रामायण का बजट

रामायण का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा. फिल्म को मेकर्स दो पार्ट में बना रहे हैं. नमित मल्होत्रा ने हाल ही में खुलासा किया था कि दोनों पार्ट का कुल बजट 4 हजार करोड़  रुपये है.

ये भी पढ़ें: राहा के लिए खास होने वाली हैं रणबीर कपूर की ‘रामायण’, पहली बार थिएटर में देखेंगी फिल्म

पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. रणबीर कपूर भगवान  राम, यश रावण के किरदार में और सनी देओल हनुमान जी के रोल में नजर आएंगे. माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *