शनिवार, 25 जुलाई को धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव ने कहा है कि वे शिक्षा मंत्री द्वारा इस्तीफे के फैसले का स्वागत करते हैं. उन्होंने इसे भारत के छात्रों, युवाओं और विपक्ष की एकता की जीत बताया. राजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ राज्य से कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं.
नीट पेपर लीक मामले के बाद सीजेपी पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी. लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठ रही थी. आखिरकार शनिवार को धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करता हूं. यह भारत के युवाओं, छात्रों और विपक्ष की एकता की जीत है.”
I welcome the resignation of the Education Minister. This is a victory of the students of India, the youth of India and the Opposition unity. I firmly believe that the Government will not stop with the resignation but will also take some concrete measures to ensure that no exam…
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) July 25, 2026
सरकार से सख्त फैसलों की उम्मीद
राजीव शुक्ला ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा कि वे सरकार द्वारा ऐसे सख्त फैसले लिए जाने की उम्मीद करते हैं, जिससे भविष्य में कोई पेपर लीक ना हो सके. उन्होंने कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों की बहुत आवश्यकता है. हमारे युवा और छात्र ही इस देश का भविष्य हैं. हमें उनकी बात सुननी चाहिए.”
BCCI उपाध्यक्ष ने पहले भी इस विषय पर बयान जारी किया था. इस्तीफे से पूर्व शुक्ला ने सरकार पर आरोप लगाए थे कि वह इस मुद्दे से पीछे भाग रही है, जबकि विपक्ष शुरू से ही एक ही बात कह रहा है कि धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए.
यह भी पढ़ें:
