NTA Vacancy: नीट पेपर लीक और कई दूसरी परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर लंबे समय से आलोचनाओं का सामना कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए अपने ढांचे में बदलाव करने जा रहे हैं. शिक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इस संस्था ने एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 4 वरिष्ठ जनरल मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है और साथ ही यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. यह कदम प्रो. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय विशेष समिति की सिफारिश को लागू करने की दिशा में पहला ठोस प्रयास माना जा रहा है.
जनरल मैनेजर (असेसमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एंड साइकोमेट्रिक्स)
चारों जनरल मैनेजर पदों पर नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के अनुबंध के आधार पर की जाएगी. इनमें पहला पद जनरल मैनेजर का हैं जो एनटीए के एकेडमिक और मूल्यांकन रिसर्च कार्यों का नेतृत्व करेगा. इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को प्रश्न बैंक विकास, परीक्षा नॉर्मलाइजेशन पद्धति, इक्वेटिंग और कैलिब्रेशन प्रक्रिया के साथ-साथ कंप्यूटर अडैप्टिव टेस्टिंग और एआई आधारित मूल्यांकन से जुड़े पायलट प्रोजेक्ट्स की निगरानी भी करनी होगी. इस पद के लिए आवेदक के पास साइको मैट्रिक्स, एजुकेशनल मेजरमेंट, सांख्यिकी या संबंधित विषय में डॉक्टरेट की डिग्री और कम से कम 12 साल का पोस्ट डॉक्टोरल एक्सपीरियंस होना जरूरी है, जिसमें से 5 साल किसी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग संस्था में वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका में बिताए हो.
जनरल मैनेजर (टेस्ट सेंटर नेटवर्क एंड ऑपरेशंस)
दूसरा पद जनरल (टेस्ट सेंटर नेटवर्क एंड ऑपरेशंस) का है जो देश भर के 500 से ज्यादा शहरों और कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में फैले परीक्षा ढांचे की देखरेख करेगा. इस भूमिका में टेस्ट सेंटर के चयन, क्षमता योजना, गुणवत्ता आश्वासन, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सुविधा, परीक्षा के दिन का संचालन और राज्य व जिला प्रशासन के साथ तालमेल जैसी जिम्मेदारियां शामिल है. इसके लिए आवेदक के पास कम से कम 200 स्थानों के नेटवर्क का प्रबंधन करने का वरिष्ठ परिचालन एक्सपीरियंस होना जरूरी है.
जनरल मैनेजर (इंर्फोमेशन सिक्योरिटी)
तीसरा पद जनरल मैनेजर (इंर्फोमेशन सिक्योरिटी) का है जो एजेंसी के चीफ इंर्फोमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर की भूमिका भी निभाएगा. यह पद एनटीए के साइबर सुरक्षा कामकाज का नेतृत्व करेगा, जिसमें डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटक्शन एक्ट 2023, आईटी एक्ट 2000 और सीआरटी-इन के दिशा निर्देशों के पालन के साथ 24*7 सिक्योरिटी ऑपरेशन केंद्र की निगरानी भी शामिल है. इसके लिए आवेदक के पास 12 साल का इंर्फोमेशन सिक्योरिटी का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
ये भी पढ़ें-NEET विवाद के बाद NTA में बड़ा फेरबदल, जानें सरकार इसमें कैसे दे सकती है दखल और कया है कानूनी स्थिति?
जनरल मैनेजर (विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन एंड फोरेंसिक्स)
चौथा पद जनरल मैनेजर विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन एंड फोरेंसिक्स का है, जो एनटीए की आंतरिक सतर्कता और डिजिटल फॉरेंसिक कामकाज का नेतृत्व करेगा. इस भूमिका में परीक्षा में हुई किसी भी संदिग्ध गड़बड़ी की जांच करना, इन-हाउस डिजिटल फॉरेंसिक क्षमता विकसित करना और पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 के तहत आने वाले मामलों में सीबीआई, आईबी, ईडी, राज्य पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट जैसी एजेंसी के साथ तालमेल बिठाना शामिल है.
पहली बार प्रतिभा सेतु पोर्टल से होगी भर्ती
इसके अलावा एनटीए ने यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह पहला मौका है जब एजेंसी ने भर्ती के लिए इस पोर्टल का इस्तेमाल किया है. यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खुला है, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी थी और जिनका नाम प्रतिभा सेतु पोर्टल पर लिस्टेड है. इन 16 पदों में से 12 पद एकेडमिक रिसर्च के लिए, 2 पद विधिक रिसर्च के लिए और 2 पद वित्त एवं लेखा विभाग के लिए है. चुने गए उम्मीदवारों को एनटीए के एकेडमिक विधिक और वित्त एवं लेखा विभागों में 24 महीने के लिए तैनात किया जाएगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 36 महीने तक बढ़ाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
