Headlines

JDU नेता अभिषेक झा लेंगे बड़ा सियासी फैसला? CM सम्राट से भी हुई बात


तिरहुत स्नातक सीट से जेडीयू के प्रत्याशी रहे अभिषेक झा एमएलसी चुनाव में हार गए हैं. रिजल्ट के बाद उन्होंने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. एनडीए के भीतर रचे गए चक्रव्यूह की बात कही थी. इस बीच सवाल उठने लगा है कि क्या अब वे कोई बड़ा सियासी फैसला लेने वाले हैं? आज (सोमवार) उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी लेकिन उसे उन्होंने रद्द कर दिया है.

अभिषेक झा ने इसकी जानकारी खुद ही सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर दी है. यह भी बताया कि फोन पर उनकी बात बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई है. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से भी फोन पर बातचीत हुई है. उन्होंने अपनी सारी बातों को विस्तार से बताया है. 

एक्स पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक होनी है. मन के अंदर बहुत सारे भाव हैं जिसे पूरी साफगोई से अपने परिवार (मेरी पार्टी जेडीयू) और अपने नेता के समक्ष रखूंगा. पांच नवंबर के बाद ही अब प्रेस और मीडिया के साथियों से बात होगी.

यह भी पढ़ें- बिहार के दोनों निर्दलीय MLC की जाएगी सदस्यता? जन सुराज का बड़ा दावा

पार्टी के दो नेता चल रहे हैं नाराज

बता दें कि अभिषेक झा के अलावा सारण शिक्षक सीट से आनंद पुष्कर भी हारे हैं. वे भी नाराज चल रहे हैं. ये दोनों नेता आज एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे. इस बीच सीएम सम्राट और संजय झा से हुई बात के बाद दोनों कुछ दिनों के लिए रुक गए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि पार्टी की ओर से समीक्षा बैठक के बाद ये नेता क्या कुछ फैसला लेते हैं.

बता दें कि आनंद पुष्कर पूर्व MLC और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कद्दावर नेता रहे केदारनाथ पांडेय के पुत्र हैं. सारण शिक्षक निर्वाचन के इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज को 4965 वोट मिले जबकि आनंद पुष्कर को 3150 वोट मिले. 2023 के सारण शिक्षक निर्वाचन उप चुनाव में आनंद पुष्कर दूसरे स्थान पर रहे थे. 2023 में जन सुराज समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद ने उन्हें 674 मतों से हराया था. उस वक्त वे सीपीआई के समर्थन से चुनाव मैदान में थे.

तिरहुत स्नातक की बात करें तो यहां से निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी को 31,832 मत मिले तो वहीं जेडीयू के अभिषेक झा को 22,685 वोट मिले. जानकारी हो कि 2024 में तिरहुत स्नातक सीट पर उपचुनाव हुआ था उसमें भी अभिषेक झा हार गए थे. 

यह भी पढ़ें- बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *