हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है. सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता, और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव हुए हैं. जिम्बाब्वे ने भी अपनी टीम में चेंज किया है.
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे आज नहीं खेल रहे हैं. इनकी जगह स्पीड स्टार अशोक शर्मा और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है. जिम्बाब्वे की टीम में भी बदलाव हुआ है. रिचर्ड नगारवा की जगह वेलिंग्टन मसाकादजा को मौका मिला है.
टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम उसी विकेट पर खेल रहे हैं और उम्मीद है कि पिच धीरे-धीरे धीमी होती जाएगी. कल पिच के प्रदर्शन से आप संतुष्ट हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, बिल्कुल हमने 220 रन बनाए और लड़कों ने शानदार शुरुआत की. आज सुबह आकर अपने पिछले प्रदर्शन पर विचार करना रोमांचकारी है और जाहिर तौर पर मैं वैसा ही प्रदर्शन दोहराना चाहता हूं.
भारतीय बल्लेबाजों के दृष्टिकोण पर अय्यर ने कहा, हमारे लिए जल्द से जल्द अनुकूलन करना महत्वपूर्ण होगा. विकेट कैसा खेलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है. क्या यह कल जैसा ही होगा या नहीं? लेकिन जितनी जल्दी हम अनुकूलन करेंगे, उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा, और फिर हम एक बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे.
भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन- ब्रायन बेनेट, बेन कर्रन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रियान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी
यह भी पढ़ें-
श्रीलंका दौरे से पहले भारत के 5 खिलाड़ी चोटिल, कप्तान गिल और कोच गंभीर की बढ़ी टेंशन
