Headlines

हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, ‘महारानी सीजन 5’ को लेकर दिया अपडेट


Maharani Season 5: हुमा कुरैशी के करियर की टर्निंग पॉइंट रही सीरीज ‘महारानी’ का हर सीजन हिट रहा है. सोनी लिव की इस सीरीज में हुमा का अलग अवतार देखने के लिए मिला, जिसे आज तक कोई भुला नहीं पाया. इसमें हुमा का रानी भारती का किरदार लोगों के जहन में बस गया है. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने ‘महारानी’ के सीजन 5 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
 
हुमा कुरैशी ने ‘महारानी सीजन 5’ को लेकर दिया अपडेट

दरअसल, हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘महारानी’ वाली टी-शर्ट में नजर आ रही हैं. इसमें एक्ट्रेस को कैप लगाए देखा जा सकता है और वो एक दम ही चिल मोड में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि हुमा कहती हैं, ‘सीजन 5 शुरू हो चुका है.’ इसके बाद उनके इस कमेंट को लोग ‘महारानी सीजन 5’ से जोड़ रहे हैं. माना जा रहा है कि ये जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘हर मां को समर्पित करता हूं’, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर रिलीज का ऐलान

सोनी लिव की पॉपुलर सीरीज है ‘महारानी’

‘महारानी’ सोनी लिव की पॉपुलर सीरीज है और ये एक पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जिसमें हुमा कुरैशी ने लीड रोल प्ले किया है. इस सीरीज ने उनके करियर में अहम रोल प्ले किया है और ये उनके करियर की टर्निंग पॉइंट भी साबित हुई है. इसकी शुरुआत साल 2021 में हुई थी. इसमें उनके साथ एक्टर सोहम शाह भी हैं. इसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है.

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं और वो एक मुस्लिम परिवार से आती हैं. उनके पिता दिल्ली में रेस्त्रां चलाते हैं. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रही हैं. कॉलेज के दिनों से ही थिएटर कर रही हैं. उनकी पहली फिल्म ‘गैग्स ऑफ वासेपुर’ थी. इस फिल्म से एक्ट्रेस स्क्रीन पर छाप छोड़ने में सफल रही थीं. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं. लेकिन पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई सीरीज ‘महारानी’ से मिला. इसकी रिलीज के बाद एक्ट्रेस ने वो स्टारडम का स्वाद चखा, जिसकी वो हकदार रही हैं. 

यह भी पढ़ें: सामंथा की ‘मां इंटि बंगारम’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें कितना कमाया प्रॉफिट

हुमा कुरैशी का करियर बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने साउथ में भी काम किया है. वो थाला अजित कुमार जैसे स्टार्स के साथ ‘वलिमाई’ के साथ नजर आ चुकी हैं. वो मराठी फिल्म ‘हाइवे’ में भी का कर चुकी हैं. इसके साथ ही वो प्रियंका चोपड़ा की तरह ही हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. 

हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट

हुमा कुरैशी का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर हुमा कुरैशी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस को हालिया रिलीज फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में देखा गया था. इसे थिएटर में रिलीज किया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी मगर एक्ट्रेस की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था. इसके अलावा हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

इतना ही नहीं, हुमा कुरैशी एक बार फिर से स्क्रीन पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. वो कन्नड़ एक्टर यश की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं. इसमें उनका किरदार काफी अहम होने वाला है. फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है. इन सबके बीच हुमा ने ‘महारानी सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर करके फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *