यहां हम आपको 5 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शानदार माइलेज के साथ कम रनिंग कॉस्ट का फायदा देती हैं. इस लिस्ट में सिर्फ छोटी हैचबैक ही नहीं बल्कि हाइब्रिड कार और सेडान भी शामिल हैं. इस लिस्ट में पहला नाम Maruti Victoris Hybrid का है.

कंपनी के मुताबिक, यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फ्यूल की बचत होती है. जो लोग रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

दूसरे नंबर पर Honda City Hybrid है. यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान कारों में शामिल है. कंपनी के मुताबिक, यह लगभग 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसमें हाइब्रिड तकनीक होने की वजह से बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ स्मूद ड्राइविंग का एक्सपीरियंस भी मिलता है.

अगर आपका बजट कम है और आप एक किफायती हैचबैक खरीदना चाहते हैं तो Maruti Celerio एक अच्छा ऑप्शन है. यह कार लगभग 26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इसकी कम मेंटेनेंस लागत और सस्ती सर्विस इसे शहर में इस्तेमाल के लिए काफी पॉपुलर बनाती है.

मारुति की नई Swift भी माइलेज के मामले में काफी शानदार है. इसका पेट्रोल मॉडल लगभग 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. आकर्षक डिजाइन, बेहतर फीचर्स और कम फ्यूल खर्च की वजह से यह युवाओं और छोटे परिवारों के बीच काफी पसंद की जाती है.

इस लिस्ट में Maruti Dzire भी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज करीब 25.71 किमी प्रति लीटर है. आरामदायक केबिन, बड़ा बूट स्पेस और कम रनिंग कॉस्ट इसे फैमिली कार के तौर पर एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.

अगर आप कम फ्यूल खर्च और कम रनिंग कॉस्ट वाली है तो ये सभी कारें अच्छे ऑप्शन साबित हो सकती हैं. खासकर हाइब्रिड तकनीक वाली कारें शुरुआती कीमत में थोड़ी महंगी जरूर होती हैं, लेकिन लंबे टाइम में फ्यूल की बचत के चलते खर्च काफी हद तक बैलेंस हो जाता है
Published at : 27 Jul 2026 01:56 PM (IST)
