Headlines

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल


सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने आ रहे हैं. एक्टर इस बार ‘बंटवारा 1947’ से धमाल मचाएंगे. दिलचस्प बात ये है कि आमिर खान प्रोडक्शंस की सनी  स्टारर इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिलहाल फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पीक है. वहीं मेकर्स ने 28 जुलाई, मंगलवार को फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जो बेहद धांसू है. 

कैसा है ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर? 
आमिर खान प्रोडक्शंस की बंटवारा 1947 इंडियन सिनेमा की सबसे बडड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया था. इन झलकियों से साफ हो गया था कि फिल्म मुश्किल हालात में इंसान के हौसले और जिंदा रहने की जंग की बड़ी कहानी दिखाने वाली है. वहीं अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने ‘बंटवारा 1947’ का  ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है. 

 

ट्रेलर इस यादगार कहानी के बड़े पैमाने और उसके इमोशनल सफर को बखूबी दिखाता है, 1947 के बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है, जो लोग कभी साथ रहते थे, वे बंटवारे की आग में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं, लेकिन इतने दर्द और बिछड़ने के बाद भी फिल्म यह दिखाती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत होती है और सबसे मुश्किल वक्त में भी उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. 

ट्रेलर से मिली स्टार कास्ट के किरदारों की झलक
सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता. वहीं शबाना आज़मी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जिनकी समझदारी, सादगी और मजबूत सोच पूरी कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है, प्रीति जी जिंटा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश करती है.

 ट्रेलर में बंटवारे का दर्द, इमोशन्स और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं. यह सिर्फ उस त्रासदी को नहीं दिखाता, बल्कि उन आम लोगों की कहानी भी सामने लाती है, जिन्होंने इतने मुश्किल दौर में भी अपनी इंसानियत, अपनापन और हिम्मत को जिंदा रखा. ओवरऑल ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. 

‘बंटवारा 1947’ को क्या मिला है सर्टिफिकेशन
बता दें कि बीते दिन सनी देओल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर अपडेट दिया था. साथ ही ये भी खुलासा किया था कि फिल्म को सीबीएफसी से क्या सर्टिफिकेट मिला है. सनी ने बताया था कि ‘बंटवारा 1947’ को सीबीएफसी ने जीरो कट के साथ मंजूरी दी है और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. 

सनी ने ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर को देश की हर मां को किया डेडिकेट
सनी देओल ने बीते दिन अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी मां संग अपनी तस्वीर शेयर कर ‘बंटवारा 1947’  का ट्रेलर देश की हर मां को डेडिकेट किया था. एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘मेरी मां ही मेरा रब हैं. मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत. बंटवारा 1947 में अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं.’

ये भी पढ़ें-‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह

‘बंटवारा 1947’ स्टार कास्ट
बंटवारा 1947 में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. 

‘बंटवारा 1947’ के बारे में
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. इस फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है, 

‘बंटवारा 1947’ कब होगी रिलीज? 
बता दें कि सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ स्वतंत्रा दिवस के मौके पर यानी  14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देगी. 

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *