Happy Guru Purnima 2026 Wishes Messages LIVE: गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी. हर इंसान की सफलता के पीछे किसी न किसी गुरु का मार्गदर्शन और आशीर्वाद होता है. गुरु सिर्फ पढ़ाई नहीं सिखाते, बल्कि सही-गलत की पहचान कराकर जीवन की सही राह भी दिखाते हैं. गुरु के इसी अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है.
ये दिन महर्षि वेदव्यास को समर्पित है, जिन्होंने वेदों का संकलन किया और महाभारत सहित अनेक महान ग्रंथों की रचना की. इसी कारण गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस पावन अवसर पर लोग अपने गुरु, शिक्षकों और मार्गदर्शकों का सम्मान करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देकर आभार व्यक्त करते हैं. आप भी अपने गुरुओं को ये संदेश भेज सकते हैं.
गुरु का सम्मान करो, ये दुनिया की शान है।
गुरु ही तो हर विद्यार्थी की असली पहचान है।
गुरु पूर्णिमा की बधाई
गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है.
ईश्वर करें आपके जीवन में सदैव ज्ञान, विवेक और सकारात्मकता बनी रहे.
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
ज्ञान का सागर है गुरु का प्यार,
उनके बिना अधूरी है जीवन की धार
हैप्पी गुरु पूर्णिमा
जन्म दिया है माता-पिता ने हमें
जीने की कला सिखाई गुरु ने
ज्ञान, नेक व्यवहार, चरित्र और संस्कार की
हमने पाई है शिक्षा अपने गुरु से ही.
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
गुरु प्रेम से सिखाते हैं, ज्ञान की ज्योति जलाते हैं.
गुरु की सीख से बनती हैं राहें, जो चलते हैं, वह मंजिल पाते हैं.
गुरु पूर्णिमा की बधाई. 
गुरु के बिना ज्ञान की कोई परिभाषा नहीं,
उन्हीं के सान्निध्य में मन खिलता है.
जो गुरु का मान करता है, जीवन में कामयाबी पाता है.
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
शब्दों में नहीं बंध सकता गुरु का उपकार
उनका आशीर्वाद है जीवन का सबसे बड़ा आधार
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
गुरु बिना ज्ञान न उपजे, गुरु बिना मिलै न मोक्ष.
गुरु बिना लघुता न छूटे, गुरु बिना मिटे न दोष॥
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
जीवन की राह में जब भी अंधेरा छाया,
गुरु ने ज्ञान का दीपक जलाया.
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
