शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में करीब साढ़े 3 फुट की दुल्हन अपने शादी के फंक्शन में पंजाबी गाने पर ऐसा जबरदस्त डांस करती है कि वहां मौजूद हर शख्स उसे देखता ही रह जाता है. दूल्हा भी मुस्कुराते हुए अपनी दुल्हन का डांस देखता नजर आता है. दुल्हन का आत्मविश्वास और एनर्जी लोगों को खूब पसंद आ रही है.
पंजाबी गाने पर जमकर किया डांस
वायरल वीडियो में दुल्हन शादी का जोड़ा पहनकर डांस फ्लोर पर उतरती है. जैसे ही पंजाबी गाना बजता है, वह पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देती है. उसके शानदार एक्सप्रेशन, चेहरे की मुस्कान और बेहतरीन डांस मूव्स देखकर मेहमान तालियां बजाने लगते हैं. दूल्हा भी पूरे समय दुल्हन का डांस एंजॉय करता दिखाई देता है.
बाराती भी देखते रह गए, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दुल्हन बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है. वहां मौजूद मेहमान भी उसका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं. कुछ लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने दुल्हन की खूब तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि खुशी की कोई ऊंचाई या लंबाई नहीं होती, असली बात आत्मविश्वास और मुस्कान की होती है. कुछ यूजर्स ने कहा कि दुल्हन की एनर्जी ने पूरी महफिल लूट ली. वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को “दिल खुश कर देने वाला” और “शादी का सबसे प्यारा पल” बताया. वीडियो को littlecouplepayalkapil नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
