Headlines

‘बिग बॉस’ को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद


अपनी मखमली और सुरीली आवाज से लाखों दिलों को बहलाने वाले दिग्गज गायक अनूप जलोटा का कल 73वां जन्मदिन है. अपने भजनों से लोगों के मन को रिझाने वाले अनूप ने बॉलीवुड में भी हिट गाने दिए हैं. अपनी गायकी के अलावा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरी है. ‘बिग बॉस’ में 37 साल छोटी जसलीन मथारू संग अपने रिश्ते को लेकर वो चर्चा में और विवादों में भी रहे. वहीं कभी बिग बॉस को स्क्रिप्टेड बताने तो कभी मौलाना का लुक अपनाने को लेकर भी उन्हें लोगों ने ट्रोल किया था.

ऑल इंडिया रेडियो से शुरू किया था करियर 

अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई 1953 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था. संगीत अनूप को विरासत में मिला है. उनके पिता पुरुषोत्तम दास भी भजन गायक थे. ऑल इंडिया रेडियो से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था. बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शुरुआत ‘शिरडी के साईं बाबा’ गाने से की थी. बताया जाता है कि उन्हें दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्मी दुनिया में पहला ब्रेक दिया था.

ये भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर कहते थे लोग, रंग का उड़ाते थे मजाक, जानें कैसे सुपरस्टार बने धनुष?

37 साल छोटी एक्ट्रेस जसलीन संग चर्चा में रहा रिश्ता

अनूप जलोटा छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. साल 2002 से साल 2005 के बीच वो ‘धरम और हम’ नाम के सीरियल के प्रस्तुतकर्ता थे. अनूप जलोटा ने बिग बॉस 12 में 37 साल छोटी एक्ट्रेस जसलीन मथारू संग हिस्सा लिया था. बिग बॉस के घर में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब नजर आते थे और इसके बाद उनके अफेयर की खबरें भी आने लगी थीं. 

बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते से बिग बॉस का ये सीजन काफी चर्चा में रहा था. हालांकि अनूप ने बाद में कहा था कि उनका और जसलीन का कोई रिश्ता नहीं है. अनूप ने बताया था कि जसलीन उनकी स्टूडेंट रह चुकी हैं और वो उनके पास संगीत सीखने के लिए आती थीं. 

बिग बॉस को बताया था स्क्रिप्टेड

अनूप ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने इस शो को स्क्रिप्टेड कहा था. उन्होंने कहा था कि उनका और जसलीन का अफेयर नहीं रहा है. बल्कि, मेकर्स ने जसलीन से ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला था. अनूप के मुताबिक, बिग बॉस का ऑफर पहले जसलीन को आया था और मेकर्स चाहते थे कि वो जसलीन के साथ शो में एक विचित्र जोड़ी के रूप में एंट्री करें.
 
मैं संत नहीं हूं, शराब भी पी लेता हूं

भजन गायक होने के चलते अनूप की छवि लोगों के बीच अलग रही है. हालांकि, एक बार उन्होंने ये कहकर बवाल मचा दिया था कि वो शराब भी पीते हैं. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनूप जलोटा ने कहा था कि वो संत नहीं है और कभी-कभार शराब पी लेते हैं. उन्होंने कहा था कि अरे मुझे भी मस्ती करने दो यार, मैं साधारण इंसान हूं. 

मौलाना का लुक अपनाने पर हुए थे ट्रोल

एक बार अनूप जलोटा अपने लुक को लेकर भी लोगों के निशाने पर आ गए थे. दरअसल उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए मौलाना का लुक अपनाया था. इसी लुक में उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गई थीं. सिर पर टोपी और दाढ़ी में वो नजर आए थे. इसके बाद उनके चाहने वाले कई फैंस उनसे खफा हो गए थे और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था.

बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद

ये भी पढ़ें: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी

अनूप जलोटा ने की तीन-तीन शादी

ऐसी लागी लगन, तेरे मन में राम, कभी कभी भगवान को भी, जग में सुंदर है दो नाम जैसे भजनों से पॉपुलर हुए अनूप जलोटा जसलीन मथारू के साथ रिश्ते से पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे. दरअसल, इस दिग्गज सिंगर ने तीन-तीन शादियां की थी. 

उनकी पहली शादी सोनाली सेठ से हुई थी. हालांकि जल्द ही उनका तलाक हो गया था. दूसरी शादी उन्होंने बीना भाटिया से की थी. इस रिश्ते का अंत भी तलाक के साथ हुआ था. इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी मेधा जलोटा से की थी. हालांकि 12 साल पहले यानी साल 2012 में अनूप की पत्नी मेधा का निधन हो गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *