टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है. उनकी शादी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी. शादी के कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया. अब एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उस समय वे इतने समझदार नहीं थे कि समझदारी से अपना तलाक संभाल पाते.
श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड का शादी पर दावा
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राजा ने बताया कि शादी के शुरुआती सालों में उनके रोल बहुत साफ थे. उन्होंने कहा, ‘वो कमा रही थीं और मैं सब कुछ मैनेज कर रहा था. और वो बहुत अच्छा कमा रही थीं. मैं बस एक मैनेजर था और मैनेजर की परवाह कौन करता है?’
राजा ने बताया कि जब उनके रिश्ते में चीजें बिगड़ने लगीं, तो वो उन्हें संभाल नहीं पाए क्योंकि उस समय वो इतने समझदार नहीं थे. उन्होंने बताया कि 1999 में शादी के बाद वे 2007 तक साथ रहे और फिर उनका तलाक हो गया.
ये भी पढ़ेंः ‘चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया…’, संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
राजा ने कहा कि उन्हें श्वेता पर बहुत गर्व था और उन्होंने अपने रिश्ते के बीच मेल इगो को कभी नहीं आने दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं घर संभालने वाला बन गया और वो घर की मुखिया बन गई. लेकिन हमारे बीच चीजें ठीक नहीं चलीं.’
मां की वजह से टूटा रिश्ता
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि तलाक की वजह क्या थी? इस पर राजा कहा, ‘मुझे लगता है की उनकी मां. उन्होंने हमारे साथ रहना शुरू कर दिया था. वो श्वेता से कहती थीं कि तुम्हें उसकी जरूरत नहीं है. तुमने सब कुछ खुद बनाया है. उन्हें लगता था कि मैं कार और दूसरी महंगी चीजें खरीदने में उनके पैसे बर्बाद कर रहा हूं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘उनकी मां को लगता था कि मैं पैसे उड़ा रहा हूं. गाड़ी खरीद रहा हूं. वो मैं श्वेता और बच्चों के लिए ही तो कर रहा था. मैं उसका अनपेड नौकर और ड्राइवर था. मैं फ्री में सब कर रहा था.’
ये भी पढ़ेंः 9 साल की उम्र में मोलेस्ट हुए थे हर्षद चोपड़ा, रात में एक्टर संग हुई थी गंदी हरकत
श्वेता तिवारी ने की दो शादियां
बता दें, श्वेता तिवारी ने दो शादियां की हैं. पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी. हालांकि साल 2012 में उनका तलाक हो गया. श्वेता ने राजा पर मारपीट का आरोप लगाया था. इस शादी से उनकी एक बेटी पलक तिवारी हैं. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली से शादी की. ये शादी भी टूट गई. इस शादी से उनका एक बेटा रेयांश कोहली है. श्वेता अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले कर रही हैं.
