Headlines

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग


Vaibhav Sooryavanshi ICC T20I Rankings: वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार (29 जुलाई) को जारी हुई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैंकिंग में 230 पायदान की लंबी छलांग लगाई. वैभव हाल ही में जिम्बाब्व दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें उन्होंने 50.33 की औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए. इस प्रदर्शन के लिए वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया था. 

अब आईसीसी रैंकिंग में 15 साल के वैभव को बड़ा इनाम मिला है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6 मुकाबले खेलने के बाद वैभव ने लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने 04 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 के जरिए अतंर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. इंग्लैंड सीरीज में वैभव का बल्ला खामोश रहा, लेकिन जिम्बाब्व के खिलाफ अगली सीरीज में उन्होंने वो किया जिसके लिए वह दुनिया में शोहरत हासिल कर रहे हैं. 

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की लंबी छलांग 

ताजा रैंकिंग में 230 पायदान की छलांग लगाकर वैभव 48वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 536 की हो गई है. एक ही सीरीज में कमाल के बाद वैभव ने बड़ी छलांग लगा दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह रैंकिंग में कितने ऊपर पहुंच पाते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

वैभव ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 6 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकलीं, जिसमें हाई स्कोर 81 रनों का रहा. 

15 साल के वैभव भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इससे पहले 14 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल डेब्यू किया था. वह आईपीएल में भी खेलने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे. इस तरह वैभव इतिहास रचते हुए आगे बढ़ रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: 20वें एशिआई गेम्स के लिए इंडियन हॉकी टीम की घोषणा, जानिए कौन है कप्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *