Headlines

Viral Success Story : TCS से छोड़ी जॉब और खोली चावल की दुकान, हर साल कमा रहा 25 लाख रुपये


Viral Success Story : आज भी जहां लाखों युवाओं का सपना किसी बड़ी आईटी कंपनी में नौकरी पाने का होता है, वहीं एक शख्स ने ऐसा फैसला लिया जिसने सभी को चौंका दिया. इस शख्स को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में नौकरी मिल गई थी, लेकिन उसने जॉइन करने के जगह अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. शुरुआत में लोगों ने उसके इस फैसले को बड़ी गलती बताया, लेकिन आज वही शख्स चावल का बिजनेस करके हर साल करीब 25 लाख रुपये की कमाई कर रहा है. उसकी यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

TCS की नौकरी छोड़कर शुरू किया बिजनेस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Ankit Pandey नाम के यूजर ने इस बिजनेस की जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त का चयन TCS में हो गया था, लेकिन उसने नौकरी एक्सेप्ट नहीं की. उस समय लोगों का मानना था कि वह अपने करियर की सबसे बड़ी गलती कर रहा है. हालांकि आज वही व्यक्ति चावल के बिजनेस से सालाना करीब 25 लाख रुपये कमा रहा है. 

ऐसे करता है चावल का बिजनेस

पोस्ट के अनुसार, वह अलग-अलग गांवों और राज्यों के किसानों से सीधे चावल खरीदता है. इसके बाद चावल की सफाई कराकर उसे अपने ब्रांड के नाम से पैक कराया जाता है. तैयार पैकिंग वाले चावल को करीब 200 तय रिटेल दुकानों तक सप्लाई किया जाता है. इस पूरे मॉडल में बीच के बिचौलियों की भूमिका लगभग खत्म हो जाती है, जिससे बिजनेस को सीधा फायदा मिलता है. 

कैसे होती है कमाई?

पोस्ट के अनुसार, चावल खरीदने की कीमत 35 रुपये प्रति किलोग्राम है. पैकेजिंग पर 3 रुपये प्रति किलो और परिवहन पर 2 रुपये प्रति किलो खर्च होता है. इस तरह कुल लागत 40 रुपये प्रति किलो पड़ती है. इसके बाद वह चावल रिटेल दुकानदारों को 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचता है. वहीं दुकानदार इसे ग्राहकों को 55 से 57 रुपये प्रति किलो में बेचते हैं. इस तरह बिजनेस में करीब 10 रुपये प्रति किलो का फायदा बताया गया है. 

यह भी पढ़ें – Kanwar Yatra Viral Video : जब दोस्ती बनी मिसाल… हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो

हर महीने होती है 200 क्विंटल चावल की सप्लाई

पोस्ट के मुताबिक, यह बिजनेसी हर महीने करीब 200 क्विंटल यानी 20,000 किलोग्राम चावल अपने रिटेल नेटवर्क को सप्लाई करता है. इसी मॉडल के जरिए उसने अपना एक स्थायी ग्राहक नेटवर्क तैयार किया है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स

यह पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग राय दी. कई यूजर्स ने कहा कि बड़ी नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करना आसान नहीं होता और इसके लिए जोखिम उठाने की जरूरत पड़ती है. कुछ लोगों ने इस फैसले की तारीफ करते हुए इसे सही कदम बताया. वहीं कई यूजर्स ने पोस्ट में बताए गए बिजनेस मॉडल पर सवाल भी उठाए. कुछ लोगों ने पूछा कि अगर चावल सीधे किसानों से खरीदा जा रहा है, तो मिलिंग का खर्च कहां शामिल है. कुछ ने वेयरहाउस, मजदूरी, टैक्स और दूसरे खर्चों का भी जिक्र किया. वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि ऐसा बिजनेस खड़ा करने के लिए पहले से बड़ा निवेश या पारिवारिक बिजनेस का एक्सपीरियंस भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: सीधे मंदिर से आ रहा हूं… पुलिस ने मरवाई फूंक तो खुल गई पोल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *