Headlines

China Visa-Free Entry : विदेश घूमने का प्लान है? चीन ला सकता है Visa-Free एंट्री का नया नियम


China Visa-Free Entry : विदेश यात्रा करने वालों के लिए आने वाले समय में चीन जाना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है. चीन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की योजना बनाई है. इसके तहत Visa-Free Entry नीति का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल बॉर्डर सेवाओं को भी मजबूत किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य विदेशी यात्रियों के लिए चीन में प्रवेश की प्रक्रिया को तेज, आसान और सुविधाजनक बनाना है. 

Visa-Free Entry नीति का होगा विस्तार

चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (Ministry of Public Security) ने बताया कि देश विदेशी यात्रियों के लिए Visa-Free Entry नियमों का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही सीमा पर मिलने वाली सेवाओं को आधुनिक बनाया जाएगा. जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कम समय में और आसानी से इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिल सके. 

डिजिटल ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स को मिलेगा बढ़ावा

सरकार ई-पासपोर्ट (E-Passport) और ई-परमिट (E-Permit) जैसे डिजिटल यात्रा डॉक्यूमेंट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की भी योजना बना रही है. इसका मकसद यात्रियों के लिए कागजी औपचारिकताओं को कम करना और यात्रा प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाना है. इसके अलावा पात्र यात्रियों के लिए ज्यादा स्मार्ट बॉर्डर चैनल भी विकसित किए जाएंगे, जिससे इमिग्रेशन प्रक्रिया पहले से तेज हो सके. 

वीजा और रेजिडेंस सेवाएं होंगी पूरी तरह ऑनलाइन

चीन सरकार वीजा, रेजिडेंस परमिट और अन्य इमिग्रेशन सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में भी काम कर रही है. इससे आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा आसान और तेज होने की उम्मीद है. सरकार का लक्ष्य विदेशी नागरिकों को कम समय में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है. 

पहले भी आसान किए गए हैं एंट्री नियम

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब चीन पहले से ही विदेशी यात्रियों के लिए प्रवेश नियमों में कई राहत दे चुका है. सरकार ने साफ किया है कि आगे भी वीजा, रेजिडेंसी नीति और डिजिटल इमिग्रेशन सिस्टम में सुधार जारी रहेगा,जिससे विदेश से आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. 

फिलहाल किन देशों को मिल रही है Visa-Free Entry?

इस समय 50 देशों के नागरिकों को चीन में एकतरफा (Unilateral) Visa-Free Entry की सुविधा मिल रही है. वहीं 55 देशों के यात्री चीन के 65 प्रवेश बंदरगाहों (Ports of Entry) के जरिए 240 घंटे तक Visa-Free Transit का फायदा उठा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स

चीन में बढ़ रही है विदेशी यात्रियों की संख्या

वीजा नियमों में दी गई रियायतों का असर विदेशी यात्रियों की संख्या पर भी दिखाई दे रहा है. गर्मियों के दौरान बीजिंग के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर यात्रियों की आवाजाही में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. राजधानी की सड़कों और प्रमुख टूरिस्ट प्लेस पर बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट, कारोबारी और स्टडी टूर पर पहुंचे लोग नजर आ रहे हैं. 

2026 की पहली छमाही में 2.3 करोड़ विदेशी पहुंचे चीन

नेशनल इमिग्रेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (H1 2026) में चीन में लगभग 2.3 करोड़ विदेशी यात्रियों का आगमन हुआ. यह आंकड़ा 2025 की तुलना में 20.4 प्रतिशत ज्यादा है. अधिकारियों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह वीजा और एंट्री नियमों में लगातार दी जा रही रियायतें हैं. चीन आने वाले विदेशी यात्रियों में सबसे बड़ी संख्या दक्षिण कोरिया, रूस, मलेशिया, वियतनाम, थाईलैंड, सिंगापुर, अमेरिका, जापान, मंगोलिया और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों की रही. 

यह भी पढ़ें – Sawan 2026: बैद्यनाथ धाम में कब-कैसे करें दर्शन? पढ़ लें टाइमिंग गाइडलाइन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *