Headlines

CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- ‘मेरे पापा को…’


CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव देखने को मिला था. पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज करने के अलावा आंसू गैस के गोले भी दागे थे. इन सबके बीच प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत में दिल्ली पुलिस के कई जवान और अधिकारी भी घायल हुए थे. इसी को लेकर शुक्रवार (31 जुलाई) को घायल पुलिसवालों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

दिल्ली पुलिस के घायल पुलिसकर्मियों के परिवारवालों ने कहा कि हम अपनी बात मीडिया के सामने रखना चाहते हैं. जो पुलिस कर्मी में इस प्रदर्शन में घायल हुए हैं उनसे बात करके हमने वीडियो बनाया है उसको दिखाया. बयान में कहा गया कि एक यूनिफार्म के पीछे सिर्फ पुलिसकर्मी नहीं होता उसके पीछे उसकी मां, बच्चे होते है जो वेट करते हैं कि वो रात में सकुशल घर आ जाएं.

सीजेपी और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में घायल हुए एक ASI की पत्नी सीमा ने कहा कि प्रदर्शन में उपद्रवी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पुलिसवालों का भी परिवार होता है. घायल ASI की बेटी ने कहा कि मेरे पापा को क्रिमिनल बताया गया. उनकी पत्नी ने बताया कि पुलिसवालों को पत्थरों से मारा गया.

‘पूरी वर्दी खून से लाल थी’

परिजनों ने कहा कि एक यूनिफॉर्म के पीछे एक आदमी नही होता बल्कि उसके पीछे एक बेटा और एक पति भी होता है. घायल पुलिस वाले की बेटी कुंदन ने कहा कि मेरे पापा भी घायल हुए थे. उसने बताया कि 25 तारीख को मेरे पापा जंतर मंतर पर घायल हो गए. उनके कलीग घायल पापा को लेकर आए थे, उनकी पूरी वर्दी खून से लाल थी. मेरे पापा के सिर पर चार टांके लगे हुए थे.

घायल ASI की पत्नी ने क्या बताया

घायल ASI की पत्नी सीमा ने कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मेरे पति की भी ड्यूटी लगी थी. 20 जुलाई को मेरी जब बात हुई थी तो उन्होंने बोला कि आज बहुत भीड़ है और शाम को 7 बजे जब मैंने फोन मिलाया तो वो LNJP में वो अपना इलाज करवा रहे थे. उन्होंने बताया कि भीड़ उग्र हो गई जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने आगे बताया कि मेरे पति को सुरक्षा के लिए जो हेलमेट दिया गया था, वो भी टूट गया था.

ये भी पढ़ें

एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *