Headlines

UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद समाज पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. पार्टी की ओर से प्रभारियों की पहली लिस्ट जारी की गई है. पार्टी ने तय किया है कि यही प्रभारी आगामी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे. ऐसे में सबकी नजर है कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह दी गई है.

पार्टी की ओर से 45 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है. इसमें 10 मुस्लिम चेहरों को प्रत्याशी बनाया गया है. इसमें 38 उम्मीदवार एससी-एसटी, सिख और ओबीसी समाज से हैं. पार्टी की ओर से जारी की गई इस लिस्ट से आजाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. 

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

कितने मुस्लिम चेहरों को बनाया प्रत्याशी

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने 10 मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए हैं. इस लिस्ट में शामली की थाना भवन सीट से मौसम राव, मेरठ की किठौर सीट से बाबर चौहान, मेरठ शहर सीट से बदर अली, फिरोजाबाद से गुलजार खान और बदायूं की सहसवान सीट से डॉ. तौहीद अली को प्रत्याशी बनाया गया है.

इनके अलावा बरेली की कैंट सीट से एडवोकेट अच्छन अंसारी, सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से नौशाद आलम, बस्ती की रुधौली सीट से डॉ. मोहम्मद आकिब, कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से एडवोकेट रकीब आलम और गाजीपुर की जमानिया सीट से जावेद इकबाल अंसारी पर पार्टी ने भरोसा जताया है. 

पार्टी की ओर से क्या कहा गया?

पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में कहा गया, “भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना से सांसद चन्द्र शेखर आजाद के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है. नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं.

पार्टी ने कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाएंगे. आशा है कि जो जिम्मेदारी आपको दी गई है, आप उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे. बता दें कि चंद्रशेखर आजाद की पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के जरिए यूपी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *