Headlines

IPL 2026: रोहित शर्मा की इंजरी ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की टेंशन, अगला मैच खेलने पर लटकी तलवार 


IPL 2026 Rohit Sharma Injury Update: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के 20वें लीग मैच में इंजरी से परेशान दिखाई दिए थे. वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित दर्द के चलते रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. वह दोबारा बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आए थे. 

अब हिटमैन की इस इंजरी ने मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि अब उनके अगले मैच में खेलने पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. तो आइए जानते हैं कि रोहित की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट क्या है. 

अगले मैच में खेलना स्कैन पर करेगा निर्भर 

क्रिकबज के मुताबिक, रोहित का अगले मैच खेलना स्कैन पर निर्भर करेगा. बताया गया कि आरसीबी के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद रोहित शर्मा के स्कैन होंगे. अगले मैच में उनकी उपलब्धता स्कैन के नतीजों पर निर्भर करेगी. 

मुंबई इंडियंस का अगला मैच 

मुंबई को अगला यानी पांचवां लीग मैच 16 अप्रैल, गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. फिलहाल मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित की चोट पर कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अगला मैच खेल पाते हैं या नहीं. 

खस्ता हालत में मुंबई 

सीजन में 4 मैच खेल चुकी मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक जीत नसीब नहीं हुई है. टीम ने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत अपने खाते में डाली थी. इसके बाद अगले तीन मैचों में एमआई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 वकेट से, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 27 रन से और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.  

इस प्रदर्शन के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है. मुंबई के पास 2 पॉइंट्स हैं. वहीं नेट रनरेट -0.772 का है. प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए टीम को यहां से लगातार जीत हासिल करनी होंगी. 

 

यह भी पढे़ं: फिर चर्चा में Yuzvendra Chahal, एक्ट्रेस ने साझा की पर्सनल चैट; वीडियो से मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Alcor — Dark Real Estate Elementor Template Kit Aldo | Black and White Gutenberg Blog WordPress Theme Ale – eCommerce WordPress Multipurpose Theme Aleb – Event Conference Onepage WordPress Theme Alecta – Creative Agency WordPress Theme Aleos – Business Agency Elementor Template Kit Alert and Notification For Elementor AleSushi – Restaurant WordPress Theme Alex Stone | Gym & Coach WordPress Theme Algori Image and Video Slider Pro for WordPress Gutenberg