Headlines

Constable Pulls Car With Teeth: दांतों से गाड़ी खींची, IG को दी अनोखी विदाई, वीडियो वायरल


Constable Pulls Car With Teeth: इन दिनों सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश पुलिस से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कॉन्स्टेबल अपने सीनियर अधिकारी को रिटायरमेंट पर अनोखे अंदाज में सम्मान देते नजर आ रहा है. यह वीडियो ग्वालियर का बताया जा रहा है और कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या दिखाया गया है और लोग इस पर क्या कह रहे हैं.

वीडियो में क्या हो रहा है

वीडियो में दिखाया गया है कि ग्वालियर रेंज के IG अरविंद सक्सेना, जो 2006 बैच के IPS अधिकारी हैं, अपनी सेवा पूरी करने के बाद रिटायर हो रहे हैं. उनके सम्मान में एक सरकारी गाड़ी को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है. इसी दौरान एक कॉन्स्टेबल अपने मुंह में रस्सी पकड़कर, यानी सिर्फ दांतों के सहारे, सजी गाड़ी को खींचता हुआ नजर आता है. यह नजारा देखकर वहां मौजूद बाकी पुलिसकर्मी भी हैरान होकर तालियां बजाते नजर आते हैं. यह पूरा घटना IG अरविंद सक्सेना के शानदार करियर के आखिरी दिन का है यानी उनके रिटायरमेंट का. बताया जा रहा है कि सक्सेना अपनी सेवा के दौरान कई अहम मामलों से जुड़े रहे हैं और उन्हें अपने काम के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं. 

यह भी पढ़ेंः बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग तरह की देखने को मिलीं. कई यूजर्स ने इसे कॉन्स्टेबल की मेहनत और अपने सीनियर के प्रति सम्मान बताते हुए तारीफ की और इसे भावुक पल बताया. वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल भी उठाए और कहा कि इस तरह से दांतों से भारी गाड़ी खींचना खतरनाक हो सकता है और सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि सम्मान जताने के और भी तरीके हो सकते थे. इस तरह इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच मिली-जुली राय देखने को मिली.  कुल मिलाकर यह वीडियो सेशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः 52 सालों बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, अस्पताल में खुशी से झूम उठा परिवार- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *