Headlines

Video: विदेशी महिला के गोलगप्पा खाने का क्यूट वीडियो वायरल, बोली- इंडियन फूड बेस्ट है


जब भी कोई विदेशी पर्यटक भारत घूमने आता है, तो यहां का स्ट्रीट फूड उनका दिल जीत ही लेता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जर्मन महिला का बेहद प्यारा और हंसाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस महिला ने भारत आकर पहली बार गोलगप्पा चखा. लेकिन गोलगप्पे का नाम लेते समय उससे ऐसी मीठी सी गलती हो गई कि वीडियो देखने वाला हर इंसान मुस्कुरा उठा.

गोलगप्पे के ठेले पर पहुंची महिला, नाम सुनकर छूटी लोगों की हंसी

यह खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर @carinaxaman नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जर्मन महिला बड़े चाव से एक गोलगप्पे के ठेले के पास खड़ी है और पहली बार भारतीय गोलगप्पे का स्वाद लेने की तैयारी कर रही है. लेकिन जैसे ही वह गोलगप्पे का नाम बोलने की कोशिश करती है, उसकी जबान फिसल जाती है और वह ‘गोलगप्पा’ की जगह बहुत ही प्यार से “टोलगप्पा” बोल देती है. उसका यह बोलने का अंदाज इतना प्यारा था कि वहां मौजूद लोग और वीडियो देखने वाले हंस पड़े.

‘एक ही बार में पूरा खाओ’… फिर आया असली मजा

इसके बाद महिला जैसे ही हाथ में पानी से भरा गोलगप्पा उठाती है, उसका साथी उसे याद दिलाता है कि गोलगप्पे को एक ही बार में पूरा मुंह में डालकर खाना होता है. महिला ठीक वैसा ही करती है और गोलगप्पा पूरा मुंह में रख लेती है. जैसे ही चटपटे पानी और मसालेदार आलू का स्वाद उसके मुंह में घुलता है, उसके चेहरे की खुशी देखने लायक होती है. स्वाद इतना शानदार लगता है कि वह खुशी से झूम उठती है और मुस्कुराते हुए कहती है “इन्डियन फूड सच में बहुत ही शानदार है.”

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह प्यारा वीडियो आते ही लोगों के दिलों पर छा गया है. यूजर्स कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी की बारिश कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि महिला का “टोलगप्पा” कहना इतना क्यूट था कि उनका दिल खुश हो गया. कई यूजर्स ने उनका भारतीय स्ट्रीट फूड की दुनिया में स्वागत किया. एक यूजर ने लिखा…टोलगप्पा नहीं गोलगप्पा होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….मेरी तो हंसी निकल गई, पेट दुख रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *