Headlines

KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार


KVS Teacher Recruitment: केंद्रीय विद्यालय संगठन की भर्ती प्रक्रिया में शामिल लाखों उम्मीदवार पिछले कई महीनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. देशभर के उम्मीदवारों ने भर्ती परिणाम में हो रही देरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि टियर-2 परीक्षा हुए चार महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो रिजल्ट जारी किया गया है और न ही इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी अगली प्रक्रियाओं का कोई कार्यक्रम घोषित किया गया है. वहीं शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जा रही है. मूल्यांकन और वेरिफिकेशन का काम प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है और रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा. 

23,029 पदों पर चल रही भर्ती

यह भर्ती केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में कुल 23,029 शिक्षक और गैर शिक्षक पदों को भरने के लिए निकाली गई थी. इन संस्थानों में कई वर्षों से बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं. केवीएस में आखिरी बड़ी भर्ती 2015 में हुई थी. इन रिएक्शन में विशेष शिक्षकों के 987 है, जिनकी नियुक्ति को लेकर 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट में आश्वासन दिया गया था. 

भर्ती प्रक्रिया कब हुई थी शुरू?

भर्ती प्रक्रिया के तहत दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सीबीएसई ने टियर-1 परीक्षा आयोजित की थी. यह ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा थी, जिसमें देश से 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए. टियर-1 के परिणाम जनवरी और फरवरी 2026 में घोषित किए गए थे. इसके बाद करीब 8.5 लाख अभ्यर्थी केवीएस और एनवीएस के लिए अगले चरण यानी टियर-2 परीक्षा के लिए चयनित हुए. इसके बाद एक 22 से 31 मार्च 2026 के बीच टियर-2 परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विषय आधारित वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न शामिल थे. 

ये भी पढ़ें-क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 

क्यों हो रही है रिजल्ट में देरी?

शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार टियर-2 परीक्षा में बड़ी संख्या में वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है. करीब 2.1 लाख से ज्यादा डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, वेरिफिकेशन और पोस्ट एग्जाम स्क्रूटनी की प्रक्रिया अभी पूरी की जा रही है. मंत्रालय का कहना है कि इतने बड़े स्तर की भर्ती में परिणाम जारी करने से पहले सभी जरूरी जांच पूरी करना जरूरी है. ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटि रहित रहे. इस वजह से रिजल्ट में समय लग रहा है 

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ अभियान 

परिणाम में लगातार हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन अभियान शुरू किया है. वह जल्द से जल्द टियर-2 का रिजल्ट घोषित करने और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं. कुछ उम्मीदवारों ने सार्वजनिक प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. उनका कहना है कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि केवल रिजल्ट जारी करने की स्पष्ट समय सीमा चाहते हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का भी दिया हवाला 

इसी बीच दिल्ली के अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने केवीएस, एनवीएस और सीबीएसई के अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में 2024 के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि विशेष शिक्षकों के साथ 987 पदों पर भर्ती समय पर पूरी नहीं की गई. नोटिस में कहा गया कि यह पद 2025 की भर्ती अधिसूचना में शामिल किए गए थे, लेकिन अब तक नियुक्तियां नहीं हुई. अगर जल्द रिजल्ट घोषित नहीं किया गया तो अदालत में अवमानना याचिका दायर करने की बात भी कही गई है.

ये भी पढ़ें-बाहर से दिल्ली आकर पढ़ना कितना महंगा, लोकल स्टूडेंट्स के मुकाबले कितना बढ़ रहा खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *