Headlines

बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा


झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल स्टेडियम में उस समय हडकंप मच गया, जब बेरोजगारी से तंग आर हीरालाल नामक व्यक्ति टॉवर पर चढ़ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम ने तकरीबन 8 घंटे बाद बमुश्किल उसे उतारा. उतरते ही हीरालाल पत्नी और बच्चों से मिलकर रोने लगा.

फिलहाल हीरालाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. जबकि परिजनों ने मानसिक स्थिति को लेकर संदेह जताया है. लेकिन 8 घंटे तक काफी देर ड्रामा चला. हालांकि परिजनों ने पुलिस से नरमी बरतने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

बेरोजगारी से आ गए थे तंग 

मीडिया से बातचीत में हीरालाल ने कहा कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के कारण उन्हें बार-बार निराशा मिली. उन्होंने बेरोजगारी और पारिवारिक तनाव को अपनी नाराजगी की प्रमुख वजह बताया. उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले कई दिनों से छात्रों के आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगें उठा रहे थे. अब परिवार को हीरालाल की चिंता सता रही है. उनके मुताबिक हीरालाल ने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया खुद उन्हें भी नहीं समझ आ रहा.

पुलिस ने हिरासत में लिया  

घटना के बाद पुलिस ने हीरालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर परिवार ने हीरालाल की मानसिक स्थिति को लेकर संदेह जताया है.

हीरालाल का हाई वोल्टेज ड्रामा अब शहर में वायरल है. लेकिन अब सवाल भी उठ रहे हैं कि बेरोजगारी अब बड़ा मुद्दा बन चुका है. युवाओं में बढ़ती निराशा शुभ संकेत नहीं है. इसलिए इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए. साथ ही ऐसे टावर और उंची इमारतों पर निगरानी बढाने की भी अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- ‘अगर बिलकिस बानो के…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *