Headlines

Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल


सीमा पर तनाव और दशकों पुरानी तल्खी के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. आमतौर पर भारत-पाक सीमा पर भारी तनाव, तल्खियां और तने हुए चेहरे देखने को मिलते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक अलग ही तस्वीर पेश की है. एक समारोह के दौरान जब एक पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को पूरी गर्मजोशी और नियम-कायदों के साथ सैल्यूट मारा, तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. इस पल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो डिजिटल दुनिया में आग की तरह फैल गया.

पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट

वायरल हो रही यह खबर किसी युद्ध या झड़प की नहीं, बल्कि सैन्य अनुशासन और शिष्टाचार की है. यह घटना दोनों देशों की सीमा पर आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान की बताई जा रही है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पाकिस्तानी सेना का रेंजर भारतीय सेना के अधिकारी को सैल्यूट करता दिखाई दे रहा है. भारतीय सेना का अधिकारी भी उसकी ओर देखकर उसके सैल्यूट का एहतराम करता है. वीडियो देखने के बाद लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं और कह रहे हैं कि जो दिखाया जाता है उससे हटकर बॉर्डर की सच्चाई ये है कि दोनों देश की सेनाएं शांति चाहती हैं.

खुशनुमा दिखाई दिया बॉर्डर का माहौल

वीडियो की शुरुआत में दोनों देशों के जवान और अधिकारी अपने-अपने पारंपरिक सैन्य परिधान में नजर आते हैं. माहौल एकदम गंभीर और औपचारिक होता है. तभी भारतीय सैन्य अधिकारी आगे बढ़ते हैं और सामने खड़े पाकिस्तानी रेंजर की नजरें उन पर पड़ती हैं. रेंजर बिना एक पल गंवाए, एकदम सीना तानकर पूरी ताकत और सम्मान के साथ भारतीय अधिकारी को सैल्यूट करता है. भारतीय अधिकारी भी बेहद शालीनता और ग्रेस के साथ उस सैल्यूट का जवाब देते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

यूजर्स बोले, इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं

जैसे ही यह वीडियो एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड हुआ, कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया. एक यूजर ने लिखा, “दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन एक सच्चा सैनिक हमेशा दूसरे सैनिक की वर्दी का सम्मान करता है, यह दृश्य देखकर दिल खुश हो गया.” वहीं एक और यूजर का कहना था, “यह है असली सैन्य अनुशासन, राजनीति चाहे कुछ भी कहे लेकिन फौजियों का अपना एक अलग ग्रेस होता है.”

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *