सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा दिल नहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से से लाल हो गए हैं. बारिश की एक रात में जब एक विशालकाय अजगर आराम से सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार आई और उसने बिना रुके अजगर को बेरहमी से कुचल दिया. इस दर्दनाक घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग गाड़ी चलाने वाले की इस हरकत की जमकर निंदा कर रहे हैं.
अजगर को रास्ता देने के लिए रुकी थीं गाड़ियां, तभी आई कार और..
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत बेहद सामान्य और संवेदनशीलता से होती है. बारिश की रात में एक बड़ा सा अजगर सड़क के एक किनारे से रेंगते हुए दूसरी तरफ झाड़ियों की ओर जा रहा था. अजगर को देखकर वहां से गुजर रही बाकी गाड़ियों के चालकों ने इंसानियत दिखाई और अपनी गाड़ियां रोककर उसे रास्ता दे दिया. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी. ड्राइवर ने अजगर को देखने के बावजूद कार धीमी नहीं की और पहिया सीधे अजगर के ऊपर से निकाल दिया. यह देखते ही वहां खड़े लोग डर और सदमे में चिल्ला उठे.
अचानक सड़क पर एक विशाल अजगर दिखाई दिया और ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी। ऐसे पल में एक छोटी-सी सावधानी किसी जीव की जान बचा सकती है।
बरसात के मौसम में सड़क पर सफर करते समय हमेशा सतर्क रहें। बारिश के दौरान कई छोटे-बड़े जीव अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं और अक्सर सड़क पार करते हुए… pic.twitter.com/WJSMjpo8en
— VIRAL ZONE INDIA (@MohitTr11637443) August 2, 2026
कुचले जाने के बाद भी बची अजगर की जान, रेंगकर झाड़ियों में गायब हुआ
राहत की बात यह रही कि कार के नीचे आने के बावजूद अजगर की जान बच गई. इसके बाद किसी अन्य गाड़ी ने उस पर पहिया नहीं चढ़ाया. थोड़ी देर तड़पने के बाद अजगर हिम्मत जुटाकर धीरे-धीरे रेंगता हुआ सड़क से दूर चला गया और पास के जंगल व झाड़ियों में सुरक्षित लौट गया. हालांकि, घटना की सही तारीख और जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन इस मंजर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
इंटरनेट पर लोगों का फूटा गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो एक्स पर ‘VIRAL Zone India’ नाम के अकाउंट से शेयर हुआ, देखते ही देखते यह पूरे इंटरनेट पर फैल गया. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि “जरा सी सावधानी किसी बेजुबान जीव की जान बचा सकती है.” सोशल मीडिया पर लोग ड्राइवर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. साथ ही यूजर्स अपील कर रहे हैं कि मानसून के दिनों में रात के समय गाड़ियां संभलकर चलाएं. क्योंकि बारिश में पानी भरने के कारण अजगर, सांप और अन्य जंगली जानवर अपने बिलों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
