सावन का महीना शुरू होते ही मंदिरों में भीड़ बढ़ गई है. चाहे वाराणसी हो, हरिद्वार हो या फिर मथुरा हो, हर जगह श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है. ऐसे में मंदिरों में श्रद्धालुओं से ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का है जहां महिला को जल्दी दर्शन कराने का वादा कर एक शख्स ने 4000 हजार रुपये की ठगी कर ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी महिला के पैसे वापस दिलाता दिखाई दे रहा है. अब यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दारोगा काशी विश्वनाथ आए कर्नाटक के दंपत्ति को जल्दी दर्शन के नाम पर लूटे गए पैसे वापस दिलाता दिखाई दे रहा है. वीडियो को लेकर इंटरनेट पर अब तरह तरह की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.
कर्नाटक के दंपत्ति से जल्दी दर्शन कराने के नाम पर ठगे 4000 रुपये
दरअसल, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक महिला को 4000 रुपये की ठगी का शिकार होते दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि एक ठग ने महिला से जल्दी दर्शन कराने का वादा किया था और इसी शर्त के साथ महिला से 4000 रुपये भी ले लिए थे. महिला कर्नाटक की रहने वाली है और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी आई हुई थी.
पैसे लेकर गायब हो गया युवक
यह घटना मैसूरु की नंदिनी और उनके पति विनायक के साथ हुई जिनके साथ दो और लोग थे. मंदिर में काफी भीड़भाड़ होने की वजह से वो लाइन में लगकर परेशान हो रहे थे, जिसके बाद एक युवक उनके पास आया और 4000 रुपये के बदले जल्दी दर्शन कराने को कहने लगा. जिसके बाद दंपत्ति ने भरोसा कर उस युवक को 4000 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. हालांकि पैसा मिलने के बाद वो युवक गायब हो गया जिसके बाद परिवार मंदिर परिसर में उस युवक को तलाश करने लगा.
पुलिस ने की मदद, वापस दिलवाए रुपये
जब आरोपी युवक नहीं मिला तो परिवार ने ड्यूटी पर तैनात सिगरा पुलिस स्टेश के इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा से मदद मांगी, इसके बाद शिकायत सुन इंस्पेक्टर ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी. कुछ ही समय बाद बसंत पांडे नाम का आरोपी युवक मिल गया जिसके बाद पुलिस ने परिवार को लूटी हुई रकम वापस दिलवा दी.
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
यूजर्स बोले, भीड़ भाड़ वाले दिन मंदिर जाने से बचें
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे पुलिस अधिकारी को दिल से सलाम है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो हर मंदिर का हाल है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इसलिए मैं भीड़ भाड़ में जाती ही नहीं, भगवान कहीं से भी सुन लेते हैं. लुटेरों से सावधान रहें.
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
