Headlines

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज


पाकिस्तान में सत्ता के स्तर पर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. यहां दो फाड़ साफ नजर आ रहे हैं. गृहमंत्री लगातार अपने ही देश की सरकार के शासन व्यवस्था को निशाने पर ले रहे हैं. गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने अब एक और बयान दिया है, जो भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप को उजागर करते हैं. यह बयान ऐसे वक्त आए हैं, जब उनके और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बीच अनबन और मनमुटाव की खबरें हैं. 

नकवी ने पाकिस्तान इतिहास के सबसे बड़े घोटाले का जिक्र किया है. उनका दावा है कि इसमें जजों से लेकर राजनेताओं तक, सरकारी तंत्र के कई अहम लोग शामिल थे. नकवी ने किसी तरह से नामों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन उनके सनसनीखेज बयानों ने कई तरह की अटकलों को तेज कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: ‘भागने का वक्त नहीं मिला’, रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत

नकवी बोले- जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ होगी कार्रवाई

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के करीबी माने जाने वाले नकवी ने जोर देकर कहा है कि जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. नकवी ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के इतिहास में कभी इतना बड़ा घोटाला हुआ है, जिसमें जज, नौकरशाह, राजनेता, और बैंकर सभी शामिल हों. नकवी ने कहा, ’21 साल तक रिश्वत दी जाती रही. लोग उसे लेते रहे. हम जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.’

वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि नकवी ने सेना का जिक्र नहीं किया है. इससे संकेत मिलता है, उनका बयान नागरिक प्रशासन के लिए था. पिछले कुछ हफ्तों में नकवी और शाहबाज शरीफ वाली सरकार के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं. माना जाता रहा है कि नकवी पाकिस्तान के पीएम बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं. साथ ही वह पाकिस्तान आर्मी चीफ के करीबी रिश्तेदार भी हैं. 

इधर, पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी इस पूरे मामले पर चुप हैं. दोनों पाकिस्तान की सबसे बड़ी पार्टियां हैं. इन दोनों पार्टियों को पंजाब और सिंध प्रांत से अच्छा खासा समर्थन मिलता है. 

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *