टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने ‘उतरन’ में तपस्या का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई थी. हालांकि, इन दिनों वो टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं. आइए जानते हैं कि लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद रश्मि देसाई आजकल क्या कर रही हैं और कैसे अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं.
रश्मि देसाई का एक्टिंग करियर
रश्मि देसाई ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म ‘कन्यादान’ से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी, भोजपुरी, बंगाली फिल्मों में भी काम किया. उनकी भोजपुरी फिल्म ‘कब होई गौनवा हम्मार’ (2005) को बेस्ट भोजपुरी फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था. एक्ट्रेस ने साल 2004 में आई फिल्म ‘ये लम्हे जुदाई के’ से बॉलीवुड में कदम रखा था.
ये भी पढ़ेंः हिना खान से शिवांगी जोशी तक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं टीवी की ये संस्कारी बहुएं?
साल 2006 में जी टीवी के शो ‘रावण’ से उन्होंने टीवी पर अपनी किस्मत आजमाई. इस शो में उन्होंने मंदोदरी का किरदार निभाया. इसके बाद शो उतरन ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी. इसके बाद उन्होंने ‘दिल से दिल तक’ (शोरवरी का किरदार), ‘इश्क का रंग सफेद’, और ‘नागिन’ जैसे पॉपुलर शोज में भी काम किया.
रियलिटी शोज में दिखा चुकी हैं जलवा
बता दें, फिल्म और टीवी शोज के अलावा, रश्मि ‘झलक दिखला जा 5’, ‘नच बलिए 7’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (फाइनलिस्ट) और ‘बिग बॉस 15’ में भी नजर आईं. इतना ही नहीं, उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘तमास’ और वेब सीरीज ‘तंदूर’ के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है.

टॉक शो चलाती हैं रश्मि देसाई
वहीं, इन दिनों एक्ट्रेस काफी टाइम से लाइमलाइट से दूर हैं. एक्टिंग से दूर रहकर रश्मि देसाई इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल अपना टॉक शो ‘रश्मि के दिल से दिल तक’ चला रही हैं, जिसमें वो सेलेब्रिटी गेस्ट्स के साथ रिश्तों और जिंदगी पर खुलकर बातें करती हैं.

करोड़ों में है नेटवर्थ
यूट्यूब से एक्ट्रेस की तगड़ी कमाई होती है. मीडिया रिपोर्ट्स की रश्मि देसाई की नेटवर्थ 11 से 15 करोड़ रुपये के आस-पास है.
ये भी पढ़ेंः देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन, सोसाइटी के नीचे लगा लोगों का हुजूम
