Headlines

दबे पांव आया दरिंदा और रिजॉर्ट में बंधे कुत्ते की दबोच ली गर्दन- वीडियो देख सूख जाएगा गला


तेंदुआ, जंगल का एक ऐसा शिकारी जो भले ही शेर से कम ताकतवर हो, लेकिन इसकी फुर्ती और निडरता के सामने जंगल का राजा भी पानी भरता दिखाई देता है. भीड़ हो, पानी में बैठा मगरमच्छ हो या फिर सामने लकड़बग्घों का झुंड हो, तेंदुए को अगर शिकार करना है तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती. ऐसे में इंसानी बस्तियों में भी इस जानवर की आवाजाही बढ़ गई है. हाल ही में सामने आए वीडियो ने लोगों के दिलों को दहला दिया है, जहां एक तेंदुए ने बेपरवाह तरीके से कुत्ते को उसी के घर में घुसकर निशाना बनाया.

तेंदुए ने रिजॉर्ट में घुसकर किया कुत्ते का शिकार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो जंगली जानवरों की बेरहमी की दास्तां बयां करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक तेंदुआ एक रिजॉर्ट में बेखौफ होकर घुसा और वहां घूम रहे एक पालतू कुत्ते को उसने अपना निशाना बना लिया. तेंदुआ दीवार फांदकर आया और रिजॉर्ट के आंगन में घुस गया, वहां खड़ा कुत्ता ये सब देखकर भौंकने लगा लेकिन उसका भौंकना ज्यादा देर काम आया नहीं और इस जंगली दरिंदे ने अपना काम बड़ी आसानी से कर दिया.

तेंदुए ने दबोची गर्दन, मदद को चीखता रहा कुत्ता

वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ कुत्ते पर हमला करता है और उसकी गर्दन दबोच लेता है. जब तीन से चार इंच नुकीले दांत कुत्ते की गर्दन में घुसते हैं तो न तो वो भौंक पाता है और न ही चिल्ला पाता है. हालांकि कुत्ते पर शिकार करते ही वीडियो समाप्त हो गया. हालांकि वीडियो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं और यूजर्स डर के मारे कांप रहे हैं. घटना रुद्रप्रयाग जिले के फाटा बाजार स्थित एक रिसॉर्ट में सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

यूजर्स बोले, जंगल काटोगे तो जंगली जानवर आएंगे ही

वीडियो को @askbhupi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जंगल कटेगा तो जंगली जानवर तो बस्तियों में घुसेंगे ही. एक और यूजर ने लिखा…कुत्ते तेंदुए का पसंदीदा खाना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….मेरी तो रूह कांप गई, बेचारा कुत्ता मदद मांग रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *