Headlines

Dog Viral Video: डोगेश भाई… नहीं-नहीं शहंशाह, भैंसों की सवारी करता दिखा डॉगी, वीडियो वायरल


Dog Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो लोगों को कुछ सेकंड में ही हंसने पर मजबूर कर देते हैं. इस बार भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में कोई स्टंट या ट्रेनिंग नहीं, बल्कि एक डॉगी का ऐसा अंदाज देखने को मिलता है जिसने लोगों को अजय देवगन की फिल्मों की याद दिला दी, यही वजह है कि वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की भी लाइन लग गई है. 

भैंसों की पीठ पर शान से खड़ा नजर आया डॉगी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दूर से दो भैंस आराम से चलती हुई नजर आती हैं. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे दोनों भैंस पास आती हैं, नजारा पूरी तरह बदल जाता है. दरअसल दोनों भैंसों की पीठ पर एक डॉगी खड़ा होता है. वह अपने दोनों पैर अलग-अलग भैंसों की पीठ पर रखकर पूरे बैलेंस के साथ बिना किसी डर के शान से सवारी करता दिखाई देता है. उसका अंदाज ऐसा होता है, जैसे किसी शहंशाह की तरह सड़क पर निकल पड़ा हो. 

साथ-साथ चलता दिखा दूसरा डॉगी

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सड़क पर एक दूसरा डॉगी भी घूम रहा होता है. जैसे ही उसकी नजर भैंसों और उनकी पीठ पर खड़े डॉगी पर पड़ती है, वह भी उनके साथ-साथ चलने लगता है. कुछ ही सेकंड बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाती है. 

यह भी पढ़ें – 25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान 

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, भाई जरूर ये अजय देवगन का पेट डॉग होगा या फिर इसके मालिक ने दिन-रात अजय देवगन की फिल्में देखी होंगी. बस भैंस कहीं कीचड़ में न चली जाए, नहीं तो डॉग पानी में चला जाएगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, डोगेंद्र बाहुबली. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, भाई खुद को अजय देवगन समझ बैठा है. साथ ही एक दूसरे यूजर ने लिखा, कुत्तों का अजय देवगन. इसके अलावा कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी शेयर करते हुए इस अनोखे नजारे को काफी मजेदार बताया. 

यह भी पढ़ें – 11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *