सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी नजरों को धोखा देने वाले चित्र वायरल होते रहते हैं, जो लोगों के दिमाग का दही कर देते हैं. कई तस्वीरें तो इतनी पेचीदा होती हैं कि लोग घंटों घूरते रह जाते हैं, फिर भी सच तक नहीं पहुंच पाते. हाल ही में एक ऐसी ही ब्लैक एंड व्हाइट धारियों वाली तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है, जिसने लोगों को अपना सिर पकड़ने पर मजबूर कर दिया है.
क्या है इस वायरल तस्वीर का चैलेंज?
इस वायरल तस्वीर में पहली नजर में देखने पर सिर्फ काली और सफेद रंग की आड़ी-तिरछी पट्टियां ही नजर आती हैं. लेकिन दावा किया जा रहा है कि इन पट्टियों के ठीक पीछे एक 6 अंकों का छिपा हुआ गुप्त नंबर मौजूद है. दिखने में यह पहेली जितनी आसान लगती है, सुलझाने में उतनी ही सिरदर्दी साबित हो रही है. लोग इस नंबर को ढूंढने में अपनी आंखों की रोशनी तक आजमा रहे हैं.
दिमाग और नजरों का कड़ा इम्तिहान
अगर आपकी नजरें बाज की तरह तेज हैं और आपका दिमाग बहुत तेजी से काम करता है, तो आप इसे कुछ ही सेकंडों में पकड़ सकते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए यह नंबर ढूंढना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है. सोशल मीडिया पर हजारों लोग इस तस्वीर को शेयर करके अपने दोस्तों और परिवार वालों को चुनौती दे रहे हैं कि क्या वे इस भूलभुलैया के पीछे छिपे नंबर को पहचान सकते हैं?
नंबर ढूंढने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
अगर आपको काली-सफेद धारियों के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसे देखने के कुछ खास तरीके हैं-
स्क्रीन को थोड़ा दूर करें: अपने मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन को अपनी आंखों से थोड़ा दूर ले जाएं.
आंखें थोड़ी छोटी करें: अपनी आंखों को थोड़ा बंद या तिरछा (Squint) करके देखने की कोशिश करें.
तस्वीर को हिलाएं: फोन को धीरे-धीरे आगे-पीछे हिलाएं, ऐसा करने से पट्टियों के पीछे छिपा पैटर्न साफ दिखने लगता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
क्या आपको मिला जवाब? ये रहा सही उत्तर
अगर आपने काफी मशक्कत कर ली है और फिर भी आपको वह नंबर नहीं मिला, तो चलिए अब हम इस सस्पेंस से पर्दा उठा ही देते हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट धारियों वाली तस्वीर के पीछे जो 6 अंकों का गुप्त नंबर छिपा है, वह है- 345283. अगर आपने बिना किसी मदद के यह नंबर ढूंढ निकाला था, तो मान लीजिए कि आपकी आंखें वाकई बहुत तेज हैं और आपका दिमाग एकदम जीनियस की तरह काम करता है.
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
