Air India Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एयर इंडिया की एक फ्लाइट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो शिल्पी जैन नाम की एक यात्री ने शेयर किया है. उनका दावा है कि 4 अगस्त 2026 को फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस यानी हवा के तेज झटके आया. जिसके कारण करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे कई यात्री अपनी सीट से उछल गए और कुछ लोग विमान की छत से टकरा गए और उन्हें गंभीर चोटें भी आई. वीडियो में शिल्पी अपना बोर्डिंग पास भी दिखाती हैं और बताती हैं कि वह फ्लाइट की 23F सीट पर बैठी थीं. शिल्पी का कहना है कि इस घटना में कई यात्रियों के साथ-साथ कुछ केबिन क्रू सदस्य भी घायल हुए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में इसे “Near to death experience in Air India today” बताया है. यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इस घटना पर अपनी राय देने लगे.
वीडियो में क्या-क्या बताया गया?
वीडियो में शिल्पी जैन कहती हैं कि फ्लाइट में अचानक इतना तेज झटका लगा कि लोग अपनी सीटों से उछलकर इधर-उधर गिरने लगे. उन्होंने बताया कि उनके आसपास बैठे कई यात्रियों को चोट लगी और केबिन क्रू के सदस्य भी घायल हुए. शिल्पी ने केबिन क्रू की मदद की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में यात्रियों का पूरा साथ दिया. हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्रू ने यात्रियों से घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की बात कही, क्योंकि इससे कंपनी की छवि पर असर पड़ सकता है.
शिल्पी ने यह सवाल भी उठाया कि अगर स्थिति इतनी गंभीर थी तो विमान को दिल्ली तक ले जाने के बजाय बीच में किसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग क्यों नहीं कराई गई, हालांकि वे लोग लखनऊ में लेंडिंग करवा सकते थे. उनका यह भी दावा है कि दिल्ली पहुंचने के बाद घायल यात्रियों को तुरंत मेडिकल मदद नहीं मिली और उन्हें इंतजार करना पड़ा.
यह भी पढ़ेंः Viral Video: हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कई लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने पायलट और केबिन क्रू की तारीफ भी की. एक यूजर, जिसने खुद को केबिन क्रू सदस्य बताया, ने लिखा कि टर्बुलेंस किसी भी समय और किसी भी एयरलाइन की फ्लाइट में आ सकता है. उसका विमान की तकनीकी स्थिति से सीधा संबंध नहीं होता है. उसने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित उतारना ही क्रू की पहली जिम्मेदारी होती है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसके भाई के साथ भी इंडिगो की फ्लाइट में ऐसा अनुभव हो चुका है और टर्बुलेंस पूरी तरह मौसम पर निर्भर करता है. कई लोगों ने यात्रियों को सलाह दी कि फ्लाइट में सीट बेल्ट का संकेत बंद होने के बाद भी सीट बेल्ट लगाए रखें, क्योंकि टर्बुलेंस कभी भी आ सकता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि इस मामले में विमान या एयरलाइन को दोष देना पूरी तरह से गलत है.
यह भी पढ़ेंः Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
